फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेंगू : एक सप्ताह में 13 फीसदी घटे मामले

विज्ञापन
विज्ञापन
नई दिल्ली। राजधानी में तापमान में गिरावट के साथ ही डेंगू के मामलों में भी कमी आने लगी है। अक्तूबर के अंतिम सप्ताह की तुलना में नवंबर के पहले सप्ताह में डेंगू के नए मामलों में करीब 13 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई है। इस दौरान दिल्ली में डेंगू के 90 मामले सामने आए थे, जबकि एक से सात नवंबर के बीच यह संख्या घटकर 78 रह गई यानी एक सप्ताह में 12 मामले कम दर्ज किए गए हैं।
विज्ञापन

एमसीडी के अनुसार, दिल्ली में इस साल डेंगू के कुल 1161 मामले सामने आ चुके हैं। इनमें से अक्तूबर में सबसे अधिक 486 मामले दर्ज किए गए। हालांकि, नवंबर के पहले सप्ताह में मामलों की संख्या में आई कमी से संकेत मिल रहे हैं कि मौसम में बदलाव का असर डेंगू के संक्रमण पर पड़ने लगा है। आंकड़ों के अनुसार, सात नवंबर 2025 तक दिल्ली में डेंगू के 1199 मामले सामने आए थे, जबकि इस साल इसी अवधि तक 1161 मामले दर्ज किए गए हैं। यानी पिछले साल की तुलना में अब तक 38 मामले कम हैं। हालांकि, वर्ष 2023 में इसी अवधि तक 5241 मामले दर्ज किए गए थे। वर्ष 2024 में 4061 और 2022 में 1855 मामले सामने आए थे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें