फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi News: सर्किल रेट बढ़ाने की मांग, किसानों ने निकाली ट्रैक्टर-बाइक रैली

विज्ञापन
विज्ञापन
15 नवंबर को कंझावला एसडीएम कोर्ट के सामने महापंचायत बुलाई
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। दिल्ली देहात की कृषि भूमि के सर्किल रेट बढ़ाने की मांग को लेकर किसानों का आंदोलन लगातार तेज हो रहा है। रविवार को किसान संघर्ष समिति कंझावला के धरने के 77वें दिन किसानों ने गांव-देहात में ट्रैक्टर और बाइक रैली निकालकर अपनी मांगों के समर्थन में शक्ति प्रदर्शन किया। रैली में विभिन्न गांवों के किसानों और ग्रामीणों ने बड़ी संख्या में हिस्सा लिया।
रैली को बॉलीवुड अभिनेता प्रवीन डबास ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने दिल्ली देहात के किसानों की जमीन, सम्मान और अधिकारों की लड़ाई के प्रति अपना समर्थन जताया। इस दौरान निगम पार्षद संदीप डबास भी शामिल रहे और किसानों का साथ दिया।
विज्ञापन

रैली के दौरान विभिन्न गांवों में ग्रामीणों ने किसानों का स्वागत किया और आंदोलन को समर्थन दिया। किसान संघर्ष समिति के पदाधिकारियों ने कहा कि दिल्ली देहात के किसान अपनी कृषि भूमि के उचित सर्किल रेट और सम्मानजनक मुआवजे की मांग को लेकर एकजुट हैं। उनका कहना है कि जमीन के वर्तमान मूल्य के अनुरूप सर्किल रेट तय होना चाहिए, ताकि किसानों को उनके अधिकार मिल सकें।
विज्ञापन

समिति ने आंदोलन को आगे बढ़ाने के लिए 15 नवंबर को कंझावला एसडीएम कोर्ट के सामने महापंचायत बुलाने की घोषणा की है। समिति ने दिल्ली देहात के सभी गांवों के किसानों, युवाओं, बुजुर्गों और महिलाओं से अधिक से अधिक संख्या में महापंचायत में पहुंचने की अपील की है। किसानों ने स्पष्ट किया कि उचित सर्किल रेट की मांग पूरी होने तक उनका आंदोलन जारी रहेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें