फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi: ठंड में कार्डियोलॉजी के ICU बेड की बढ़ी मांग, सर्दी में बढ़ जाते हैं 20-25 फीसदी हार्ट अटैक के मरीज

Tue, 06 Jan 2026 02:55 AM IST
Digvijay Singh अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली

सार

ठंड बढ़ते ही अस्पतालों में कार्डियोलॉजी के आईसीयू बेड की मांग बढ़ गई है। दिल्ली सरकार के जिन अस्पतालों में कार्डियोलॉजी आईसीयू बेड की सुविधा है, उनमें ज्यादातर में बेड भरे दिखाई दे रहे हैं।
विज्ञापन
ठंड बढ़ते ही आईसीयू बेड की मांग बढ़ी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ठंड बढ़ते ही अस्पतालों में कार्डियोलॉजी के आईसीयू बेड की मांग बढ़ गई है। दिल्ली सरकार के जिन अस्पतालों में कार्डियोलॉजी आईसीयू बेड की सुविधा है, उनमें ज्यादातर में बेड भरे दिखाई दे रहे हैं। दिल्ली सरकार के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के आईसीयू बेड की उपलब्धता वाले ऑनलाइन डैशबोर्ड पर सोमवार शाम तक अपडेट आंकड़ों के अनुसार जीबी पंत अस्पताल के कार्डियोलॉजी आईसीयू के उपलब्ध 21 बेड में से सिर्फ एक बेड खाली था। गुरु तेग बहादुर अस्पताल के कार्डियोलॉजी आईसीयू के दस बेड में से सिर्फ एक बेड खाली पड़ा था। जबकि जनकपुरी सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल में कार्डियोलॉजी आईसीयू के सभी दस बेड भरे थे। इसके अलावा राजीव गांधी सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल में कार्डियोलॉजी आईसीयू के 26 में से सिर्फ आठ बेड खाली पड़े थे।

विज्ञापन


राजीव गांधी सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल के कार्डियोलॉजी विभाग प्रमुख डॉ. नीरज पंडित ने बताया कि सर्दी में दिल संबंधी बीमारियों और हार्ट अटैक के मरीजों की तादाद बढ़ जाती है। वहीं डॉ. राम मनोहर लोहिया अस्पताल के पूर्व कार्डियोलॉजी प्रोफेसर और वर्तमान मेदांता-मूलचंद हार्ट सेंटर में सहायक निदेशक और प्रमुख डॉ. तरुण कुमार ने बताया कि सर्दी के मौसम में चार तरह के मरीज सबसे ज्यादा आते हैं। इसमें हाइपरटेंशन, हार्ट अटैक, हार्ट फेलियर और हार्ट रेट के कम और अधिक होने के मरीज शामिल हैं।

दरअसल, ठंड के मौसम में हार्ट की आर्टरी (धमनी) सिकुड़ जाती है। शरीर के तापमान को संतुलित करने के लिए हार्ट पर दबाव पड़ता है। ब्लड वेसल (रक्त वाहिका) में क्लॉटिंग (खून का थक्का जमना) होने लगती है, जिसे थ्रोम्बोसिस भी कहते हैं। डॉ. तरुण ने बताया कि ऐसी स्थिति होने पर व्यक्ति को हार्ट अटैक और हार्ट फेलियर होता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें