फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi News: एआई से गुरु गोबिंद सिंह का वीडियो बनाने पर यूट्यूबर ध्रुव के खिलाफ कार्रवाई की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
एआई से गुरु गोबिंद सिंह का वीडियो बनाने पर यूट्यूबर ध्रुव के खिलाफ कार्रवाई की मांग
विज्ञापन

दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी ने की पुलिस शिकायत, कहा-धार्मिक भावनाएं हुईं आहत
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी ने यूट्यूबर ध्रुव राठी के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कर कड़ी कार्रवाई की मांग की है। कमेटी ने आरोप लगाया है कि ध्रुव राठी ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) के जरिए सिखों के दसवें गुरु, गुरु गोबिंद सिंह साहिब का एक वीडियो अपने यूट्यूब चैनल पर पोस्ट किया, जिससे सिख समुदाय की धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं।
कमेटी के अध्यक्ष हरमीत सिंह कालका और महासचिव जगदीप सिंह काहलों ने दिल्ली पुलिस की साइबर सेल को दी शिकायत में कहा कि यह वीडियो ‘द सिख वॉरियर हू टेरिफाइड द मुग़ल्स’ शीर्षक से पोस्ट किया गया है। उन्होंने बताया कि ध्रुव राठी के यूट्यूब चैनल पर एक करोड़ से अधिक सब्सक्राइबर्स हैं और उनके वीडियो को लाखों लोग देखते हैं, जिससे इस विवादास्पद सामग्री का प्रभाव व्यापक हुआ है। कमेटी के अनुसार सिख धर्म में गुरु साहिबान की तस्वीरें या वीडियो बनाना सख्त निषिद्ध है। इस तरह की सामग्री को बिना अनुमति प्रकाशित करना न केवल धार्मिक भावनाओं का अपमान है, बल्कि यह सिख मर्यादा और सिद्धांतों के भी खिलाफ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने मांग की कि ध्रुव राठी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 299, 196, 353, 302, 356 और आईटी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए। कमेटी ने कहा, यह अपराध क्षमायोग्य नहीं है और इससे पूरे सिख समाज में रोष व्याप्त है। कमेटी ने चेतावनी दी कि यदि इस पर शीघ्र कार्रवाई नहीं हुई, तो सिख समुदाय देशभर में विरोध प्रदर्शन करने को बाध्य होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें