फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेखा गुप्ता सरकार से दिल्लीवाले परेशान : आतिशी

विज्ञापन
विज्ञापन
नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी की वरिष्ठ नेता और विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष आतिशी ने शुक्रवार को नारायणा और शालीमार बाग में रोड शो कर एमसीडी उपचुनाव में पार्टी उम्मीदवारों के समर्थन में माहौल बनाया। उनके साथ पार्टी के वरिष्ठ नेता दुर्गेश पाठक भी मौजूद थे। आतिशी ने कहा, लोगों को अब अरविंद केजरीवाल की काम-आधारित राजनीति चुनने का सही मौका मिला है। आरोप लगाया कि भाजपा सरकार ने झुग्गी बस्तियों में बुलडोजर चलाकर हजारों परिवार उजाड़ दिए, जबकि आम आदमी पार्टी ही गरीबों की लड़ाई लड़ रही है।
विज्ञापन

आतिशी ने कहा कि काम करने वालों को वोट देना चाहिए, काम रोकने वालों को नहीं। भाजपा को सत्ता देने पर पूरी दिल्ली पछता रही है, लेकिन पांडव नगर के लोगों के पास उपचुनाव में मौका है कि वे फिर से काम की सरकार चुनें। शालीमार बाग के रोड शो में आतिशी ने कहा कि यहां के लोग मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता से नाराज हैं, क्योंकि उनके चुनाव के बाद क्षेत्र में विकास कार्य ठप पड़ गए। दुर्गेश पाठक ने कहा कि पांडव नगर के लोगों ने हमेशा आम आदमी पार्टी को आशीर्वाद दिया है और काम की राजनीति को सराहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें