फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi : दिल्ली के इंदिरा गांधी इंडोर स्टेडियम में आज प्रदर्शित होगी दुनिया की सबसे बड़ी जलवायु घड़ी

Sat, 22 Apr 2023 05:27 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

यह घड़ी दुनिया के औसत तापमान में डेढ़ डिग्री की बढ़ोतरी के शेष समय को बताएगी। दिल्ली के इंदिरा गांधी इंडोर स्टेडियम में होने वाले आयोजन में इसे प्रदर्शित किया जाएगा।
विज्ञापन
demo pic... - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दुनिया की सबसे बड़ी जलवायु घड़ी शनिवार को देश के लोगों को जलवायु परिवर्तन के खतरों से निपटने के लिए जागरूक करेगी। यह घड़ी दुनिया के औसत तापमान में डेढ़ डिग्री की बढ़ोतरी के शेष समय को बताएगी। दिल्ली के इंदिरा गांधी इंडोर स्टेडियम में होने वाले आयोजन में इसे प्रदर्शित किया जाएगा।

विज्ञापन


इसके बाद फाउंडेशन पूरे देश में जलवायु घड़ी के माध्यम से मोहल्लों, चौराहों पर पर्यावरण और जलवायु परिवर्तन को लेकर लोगों को आगाह करेगा। यह घड़ी बताएगी कि दुनिया का औसत तापमान 1.5 डिग्री, वार्मिंग मार्क तक पहुंचने में कितना समय बाकी रह गया है। इस पहल के तहत पर्यावरण को लेकर जागरुकता फैलाने के लिए अटल इनोवेशन मिशन और एनर्जी स्वराज फाउंडेशन साथ मिलकर काम कर रहे हैं। इसमें पर्यावरण संरक्षण से जुड़े अन्य संगठन भी शामिल होंगे।

दुनिया के सामने बड़ा खतरा है ग्लोबल वार्मिंग
ग्लोबल वार्मिंग को समिति करने के लिए पूरी दुनिया काम कर रही है। क्योंकि ,यदि तापमान बढ़ता है तो पूरी दुनिया के सामने, स्वास्थ्य, आजीविका, खाद्य सुरक्षा, जल आपूर्ति, मानव सुरक्षा और आर्थिक विकास के जोखिम बढ़ जाएंगे। इसका असर फसल की पैदावार भी पड़ेगा, पोषण की गुणवत्ता में भी कमी आएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें