फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वंदे भारतम नृत्य उत्सव : दिल्ली को तीन खिताब, ग्रैंड फिनाले में 73 टीमों ने दिखाया दम

Mon, 20 Dec 2021 05:37 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

चंडीगढ़ और यूपी को दो-दो खिताब, उत्तराखंड की एक टीम विजेता।
विज्ञापन
वंदे भारतम-नृत्य उत्सव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आजादी का अमृत महोत्सव में आयोजित वंदे भारतम-नृत्य उत्सव का ग्रैंड फिनाले  रविवार को दिल्ली के जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में आयोजित हुआ। इसमें दिल्ली की इंटरनेशनल एकेडमी ऑफ  मोहिनी अट्टम , जय घोष डांस ग्रुप,रेखा डांस ग्रुप ने विजेता का खिताब हासिल किया। इसके अलावा पंजाब के मोहाली स्थित चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी गर्ल्स व भागड़ा टीम ,उत्तर प्रदेश  की सुप्रिया डांस ग्रुप व ओम श्री विनायक ग्रुप और उत्तराखंड की संस्कार पर्यावरण संरक्षण समिति ने ग्रैंड फिनाले में विजेता का खिताब हासिल किया है।

विज्ञापन


विजेता टीमें  अब  गणतंत्र दिवस परेड में सांस्कृतिक कार्यक्रम में प्रस्तुति देंगी। फिनाले में देश भर से चयनित 73 टीमों के 949 कलाकारों ने  नृत्य की चार श्रेणियों शास्त्रीय, लोक, जनजातीय और फ्यूजन /कंटेम्पररी में प्रस्तुति दी। ग्रैंड फिनाले में संस्कृति व  विदेश राज्य मंत्री मीनाक्षी लेखी, प्रसिद्ध अभिनेत्री-गायिका-नृत्यांगना इला अरुण के साथ-साथ कला और संस्कृति के क्षेत्र की कई अन्य हस्तियां भी मौजूद रहीं। रानी खानम और उनकी टीम वंदे भारतम् नामक विशेष रूप से कोरियोग्राफ की प्रस्तुति दी। जबकि  दिग्गज नृत्यांगना तनुश्री शंकर स्टार परफॉर्मर थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें