फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi News: गहरे भूरे-काले बादल आते ही कृत्रिम बारिश से भीगेगी दिल्ली

विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली में क्लाउड सीडिंग का पायलट प्रोजेक्ट तैयार, निंबोस्ट्रेटस बादलों का इंतजार
विज्ञापन


-तकनीकी तैयारियां पूरी, ज्यादातर मंजूरियां मिलीं, प्रदूषण के खिलाफ स्मॉग गन, स्प्रिंकलर से आगे आसमान तक पहुंचने की तैयारी

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली।
दिल्ली की हवा को साफ करने के लिए सरकार का क्लाउड सीडिंग (कृत्रिम बारिश) पायलट प्रोजेक्ट तैयार है। सारी तकनीकी तैयारियां और ज्यादातर मंजूरियां मिल गई हैं। अब सिर्फ मौसम की अनुकूलता, यानी सही बादलों का इंतजार है। जैसे ही निंबोस्ट्रेटस बादल (कम ऊंचाई वाले, घने और गहरे रंग के बादल) दिखेंगे, दिल्ली में पहली कृत्रिम बारिश होगी।

पर्यावरण मंत्री मंजिंदर सिंह सिरसा ने बुधवार को बताया कि यह सिर्फ बारिश का प्रयोग नहीं, बल्कि दिल्ली की हवा को स्वच्छ बनाने का वैज्ञानिक प्रयास है। यह प्रोजेक्ट आईआईटी कानपुर के सहयोग से चल रहा है। आईआईटी के इंजीनियर्स तकनीकी और वैज्ञानिक पक्ष को संभालेंगे। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) से इसकी हरी झंडी मिल गई है। सरकार भी पूरी तरह से तैयार है।
विज्ञापन


राष्ट्रपति भवन, संसद भवन पर नहीं होगी बारिश
इस परियोजना के शुरुआती चरण में पांच उड़ानें होंगी, जो 100 वर्ग किमी क्षेत्र में 1 से 1.5 घंटे तक चलेंगी। अमेरिकी छोटे हल्के सेस्ना विमान से सिल्वर आयोडाइड, आयोडीन और रॉक सॉल्ट के मिश्रण का छिड़काव होगा। ये उड़ानें राष्ट्रपति भवन, संसद भवन जैसे संवेदनशील इलाकों से दूर रहेंगी। इसका लक्ष्य पीएम-2.5 और पीएम-10 जैसे प्रदूषकों को कम करना है। हवा की गुणवत्ता का विश्लेषण सीएएक्यूएमएस (कन्टिनुअस एंबिएंट एयर क्वालिटी मॉनिटरिंग स्टेशन) के जरिए होगा। ये स्टेशन केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) और राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड संचालित करते हैं।
विज्ञापन


सात सफल क्लाउड सीडिंग के बाद अब दिल्ली में प्रयोग
आईआईटी कानपुर ने पहले सात सफल क्लाउड सीडिंग परीक्षण किए हैं। अब दिल्ली में यह प्रयोग प्रदूषण कम करने के लिए होगा। इसके लिए 500 से 6000 मीटर ऊंचाई वाले निंबोस्ट्रेटस बादलों का चयन होगा, जिनमें 50 फीसदी से ज्यादा नमी होगी। परियोजना की लागत 3.21 करोड़ रुपये है, जिसे दिल्ली सरकार वहन कर रही है। मंत्री ने कहा है कि प्रदूषण के खिलाफ स्मॉग गन, स्प्रिंकलर और धूल नियंत्रण के बाद अब आसमान तक पहुंचने की तैयारी है। यह परियोजना दिल्लीवालों को साफ हवा देने के लिए है। यह भविष्य के लिए और मजबूत वैज्ञानिक समाधान का रास्ता खोलेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें