दिल्ली-एनसीआर में गुरुग्राम और नोएडा को छोड़कर हवा बुधवार को खराब श्रेणी में दर्ज की गई। एक दिन पहले यह औसत श्रेणी में थी। सफर ने एक दिन पहले हवा के खराब श्रेणी में पहुंचने की संभावना जताई थी। 8 और नौ जनवरी को हवा बहुत खराब श्रेणी में पहुंच सकती है।
सफर के अनुसार, उत्तर-पश्चिम दिशा से आने वाली हवा की रफ्तार धीमी होने और वेंटिलेशन इंडेक्स के कम होने का असर हवा की गुणवत्ता पर पड़ रहा है। चार दिन से हो रही बारिश की वजह से प्रदूषण कुछ हद तक कम हुआ है। आगामी दिनों में प्रदूषण स्तर में इजाफा होगा।
बुधवार को राजधानी का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूूआई) 226 दर्ज हुआ। गुरुग्राम में यह 175 अंक के साथ औसत श्रेणी में रहा। पिछले 24 घंटे में प्रदूषण के लिए जिम्मेदार तत्व पीएम10 का स्तर 134 और पीएम2.5 का 90 माइक्रोग्राम प्रति घनमीटर दर्ज किया गया ।
एक्यूआई का स्तर
दिल्ली 226
फरीदाबाद 203
गाजियाबाद 234
ग्रेटर नोएडा 239
गुरुग्राम 175
नोएडा 200