उत्तर पश्चिम दिल्ली के कई इलाकों में सोमवार व मंगलवार को पेयजल आपूर्ति प्रभावित रहेगी। बताया गया है कि पेयजल आपूर्ति करने वाले भूमिगत जलाशय और बूस्टर पम्पिंग स्टेशन की सफाई करने के कारण दिल्ली जल बोर्ड पेयजल आपूर्ति नहीं करेगा।
विज्ञापन
दिल्ली जल बोर्ड के अनुसार सोमवार व मंगलवार को रोहिणी सेक्टर-7, 11, 17, 23, 24 खामपुर, सिंघोला, बकोली, हमीदपुर, सिंघू गांव और संजय गांधी ट्रांसपोर्ट नगर एवं आसपास के इलाकों में पेयजल आपूर्ति प्रभावित रहेगी। जल बोर्ड ने इन इलाकों के निवासियों से आग्रह किया है कि वे पानी का भंडारण करके रखे और पानी की कमी होने पर टैंकर मंगा सकते है।