फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली हिंसा: पुलिस ने अब तक 92 लोगों को नोटिस भेजा, करीब 100 आरोपियों के नंबर मिले

Wed, 10 Feb 2021 11:44 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : PTI
विज्ञापन
26 जनवरी को टैक्टरी रैली के नाम पर आईटीओ पर हुई हिंसा में गाजीपुर बॉर्डर के आंदोलनकारी शामिल थे। आईटीओ हिंसा की जांच कर रहे अपराध शाखा की टीम की जांच में ये बात सामने आई है। 
विज्ञापन


अपराध शाखा की टीम को आईटीओ पर हिंसा करने वाले करीब 100 प्रदर्शनकारियों के नंबर मिले गए हैं। अब अपराध शाखा की टीम आरोपियों की पहचान करने में जुट गई है। 

अपराध शाखा के अधिकारी ने बताया कि आईटीओ हिंसा मामले में अपराध शाखा के टीम ने बुधवार को करीब 35 आरोपियों को नोटिस दिए है। इन आंदोलनकारियों को पूछताछ में शामिल होने के लिए कहा गया है। 
विज्ञापन


दिल्ली पुलिस अधिकारी ने बताया कि इससे पहले आईटीओ हिंसा में करीब 57 लोगों को नोटिस जारी किए गए थे। हालांकि इनमें से अभी तक कोई पूछताछ में शामिल नहीं हुआ है। 
विज्ञापन

अपराध शाखा ने आईटीओ से करीब एक हजार लोगों को डंप डाटा हुआ था। इनमें तीन मोबाइल प्रोवाइडर कंपनी जियो, एयरटेल व वोडाफोन के उपभोक्ता ज्यादा है। इनमें से 100 आंदोलनकारियों की पहचान की गई है। 

ये आरोपियों का फोन सुबह के समय गाजीपुर बॉर्डर पर व हिंसा के समय आईटीओ पर चल रहा था। नंबर से पता चला है कि आईटीओ पर हिंसा करने वाले आंदोलनकारी गाजीपुर बॉर्डर से आए थे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें