फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi : अरविंदो कॉलेज के छात्र की पिटाई का वीडियो वायरल, पुलिस ने दर्ज किया केस, आरोपियों की तलाश जारी

Sat, 20 May 2023 07:07 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

इस झगड़े का वीडियो शुक्रवार को सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। दक्षिण जिला पुलिस उपायुक्त चंदन चौधरी ने बताया कि घायल छात्र की शिकायत पर मालवीय नगर थाने में मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
video grab... - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली विश्वविद्यालय के मालवीय नगर स्थित अरविंदो कॉलेज में छात्रों के बीच झगड़ा होने का मामला सामने आया है। इस झगड़े का वीडियो शुक्रवार को सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। दक्षिण जिला पुलिस उपायुक्त चंदन चौधरी ने बताया कि घायल छात्र की शिकायत पर मालवीय नगर थाने में मामला दर्ज किया गया है। आरोपी छात्रों की पहचान कर ली गई है।

विज्ञापन


दक्षिण जिला पुलिस अधिकारियों ने दावा किया है कि आरोपी छात्रों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पुलिस उपायुक्त चंदन चौधरी ने बताया कि गाजियाबाद, यूपी निवासी पीड़ित लक्ष्य ने पुलिस को दी शिकायत में कहा है कि वह अरबिंदो कॉलेज से बीए(अंतिम वर्ष) कर रहा है। वह 16 मई को कॉलेज से सर्टिफिकेट लेने के लिए आया था।

यहां कॉलेज के बाहर स्थित टिक्का जंक्शन पर खाना खाने चला गया। यहां कॉलेज के छात्र मनीष और रोहित नागर बैठे हुए थे। यहां पूर्व छात्र विशेष गोयल सात-आठ लड़कों के साथ पहुंच गया। सभी लाठी व डंडे से लैस थे। विशेष गोयल को देखकर रोहित व मनीष दुकान से उठकर भाग गए। इसके बाद आरोपी भागकर उन्हें पकड़ लिया और बेरहमी से पीटा।
विज्ञापन


वीडियो बनाते रहे लोग, नहीं बचाया
लक्ष्य ने बताया कि वह खुद को बचाने के लिए गुहार लगाता रहा, मगर उसे बचाने कोई नहीं आया। मदद करने की बजाय लोग वीडियो बनाने लगे। वहां से गुजर रही पुलिस की गाड़ी को देखकर आरोपी मौके से फरार हो गए। पीसीआर ने लक्ष्य को एम्स में भर्ती कराया। उसके पैर में फैक्चर, सिर व मुंह में चोटें आई हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि आरोपी डंडे व रॉड से लैस है और मारने के लिए पीछे भाग रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें