फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली: दोस्त से झगड़ा करने वाले की हत्या की साजिश रचने के आरोप में सिविल डिफेंस कर्मी समेत दो गिरफ्तार

Mon, 08 Nov 2021 08:58 AM IST
अनुराग सक्सेना अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली

सार

पूछताछ में दोनों ने बताया कि उनके एक दोस्त अली का मेट्रो विहार निवासी सीताराम से एक महीने पहले झगड़ा हो गया था। इसके बाद उन्होंने सीताराम की हत्या की साजिश रची थी, जिसके लिए अली ने दोनों को हथियार मुहैया कराए थे।
विज्ञापन
गिरफ्तार - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बाहरी-उत्तरी जिला पुलिस ने दोस्त से झगड़ा करने वाले की हत्या की साजिश रचने के आरोप में दिल्ली के सिविल डिफेंस कर्मी होलंबी कलां निवासी भरत रघुवंशीऔर उसके साथी राजकुमार को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से दो पिस्टल, तीन कारतूस और एक बाइक बरामद हुई है।

विज्ञापन


जिला पुलिस उपायुक्त बिजेंद्र कुमार यादव ने बताया कि छह नवंबर को स्पेशल स्टाफ के उप निरीक्षक जितेंद्र सिंह को कटेवारा गांव के पास बदमाशों के आने की सूचना मिली। पुलिस ने घेराबंदी कर बाइक सवार दोनों बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। जांच में पता चला कि भरत रघुवंशी दिल्ली सिविल डिफेंस में कार्यरत है। कोरोना काल में वह दिल्ली पुलिस के साथ काम कर चुका है। सिविल डिफेंस में काम करने के दौरान उसे खाकी वर्दी मिल गई तो वह पुलिस की तरह दिखने के लिए एक अवैध हथियार रखने लगा। उसका साथी राजकुमार बवाना औद्योगिक क्षेत्र की एक फैक्ट्री में ड्राइवर है।

पूछताछ में दोनों ने बताया कि उनके एक दोस्त अली का मेट्रो विहार निवासी सीताराम से एक महीने पहले झगड़ा हो गया था। इसके बाद उन्होंने सीताराम की हत्या की साजिश रची थी, जिसके लिए अली ने दोनों को हथियार मुहैया कराए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें