इन कमर्शियल वाहनों पर लगी एंट्री पर रोक, कई रूट डायवर्ट
- कमर्शियल वाहनों को दिल्ली में एंट्री करने की अनुमति नहीं दी जाएगी। उन्हें पूर्वी और पश्चिमी पेरिफेरल एक्सप्रेसवे की ओर मोड़ दिया जाएगा।
- कमर्शियल वाहनों को मुकरबा चौक से डायवर्ट किया जाएगा। मुकरबा चौक और वजीराबाद ब्रिज के बीच किसी भी व्यावसायिक वाहन को अनुमति नहीं दी जाएगी।
- कमर्शियल वाहनों को सराय काले खां से डायवर्ट किया जाएगा। सराय काले खां और आईपी फ्लाईओवर के बीच किसी भी व्यावसायिक वाहन को अनुमति नहीं दी जाएगी।
- गाजीपुर बॉर्डर से कॉमर्शियल वाहनों को डायवर्ट किया जाएगा।
- कमर्शियल वाहनों को अक्षरधाम से डीएनडी की ओर डायवर्ट किया जाएगा। अक्षरधाम और सराय काले खां के बीच किसी भी कमर्शियल वाहन को अनुमति नहीं दी जाएगी।
- बढ़ते जल स्तर को देखते हुए सिंघू, बदरपुर, लोनी और चिल्ला बॉर्डर से दिल्ली में भारी वाहनों की एंट्री बंद कर दी है।
- हरियाणा, हिमाचल, चंडीगढ़, जम्मू- कश्मीर, उत्तराखंड से आने वाली बसें सिंघू बॉर्डर पर ही रोकी जाएंगी।
- आवश्यक सेवाओं वाली गाड़ियों पर प्रतिबंध नहीं होगा।