फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi: सीलिंग के खिलाफ व्यापारियों ने ताला लटका कर किया प्रदर्शन, उपराज्यपाल को ज्ञापन देंगे कारोबारी

Wed, 18 Jan 2023 08:15 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला ब्यूरो, दिल्ली

सार

एसोसिएशन के चेयरमैन परमजीत सिंह पम्मा ने कहा कि जब तक सीलिंग की तलवार खत्म नहीं होती, तब तक विरोध जारी रहेगा। बृहस्पतिवार को व्यापारी पैदल मार्च करेंगे और दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना को ज्ञापन सौंपेंगे। इस अवसर पर रजिंदर शर्मा व योगेंद्र चौधरी ने कहा कि यह आंदोलन लंबा चलेगा।
विज्ञापन
सीलिंग के खिलाफ व्यापारियों ने ताला लटका कर किया प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली में सीलिंग के खिलाफ फेडरेशन ऑफ सदर बाजार ट्रेडर्स एसोसिएशन के नेतृत्व में व्यापारियों ने मोर्चा खोल दिया है। व्यापारियों ने इसके विरोध में बुधवार को गले में ताला लटका कर विरोध प्रदर्शन किया। एलान किया कि वे बृहस्पतिवार को पैदल मार्च कर उपराज्यपाल को ज्ञापन सौंपेंगे। उनका कहना था कि अब शो-कॉज नोटिस भी आने लगे हैं। इससे व्यापारी वर्ग अपना व्यापार ठीक से नहीं कर पा रहा है। सीलिंग की लटकी तलवार से व्यापारियों में डर का माहौल है।

विज्ञापन


एसोसिएशन के चेयरमैन परमजीत सिंह पम्मा ने कहा कि जब तक सीलिंग की तलवार खत्म नहीं होती, तब तक विरोध जारी रहेगा। बृहस्पतिवार को व्यापारी पैदल मार्च करेंगे और दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना को ज्ञापन सौंपेंगे। इस अवसर पर रजिंदर शर्मा व योगेंद्र चौधरी ने कहा कि यह आंदोलन लंबा चलेगा। जब तक दुकानों की सील नहीं खुल जाती है, तब तक व्यापारी सड़कों पर बैठे रहेंगे। इससे पूर्व चेयरमैन पम्मा व अध्यक्ष राकेश यादव की अध्यक्षता में पीड़ित व्यापारी अपने गले में सीलिंग का ताला लटका कर प्रदर्शन सड़कों पर उतर गए।।

इस अवसर पर फेडरेशन के कार्यकारी अध्यक्ष चौधरी योगेंद्र सिंह, महासचिव रजिंदर शर्मा सहित अन्य व्यापारियों ने एमसीडी हाय-हाय, सीलिंग की कार्रवाई बंद करो सहित अनेक नारे लगाकर सीलिंग की कार्रवाई बंद करने की मांग की। फेडरेशन के अध्यक्ष यादव ने कहा सीलिंग की कार्रवाई से सदर बाजार का व्यापारी हताश हो चुका है। इसी कारण अब सड़कों पर उतर कर धरना-प्रदर्शन करना पड़ रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें