फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली: तनाव दूर करने के लिए हेल्पलाइन नंबर 180011688 या 10580 पर करें फोन, जानें कैसे रहें खुश

Tue, 20 Jul 2021 10:21 PM IST
योगेश साहू डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली।

सार

कोरोना काल में अनेक कारणों से लोगों को काफी तनाव झेलना पड़ा है। लेकिन ऐसे लोगों को राहत दिलाने के लिए दिल्ली सरकार ने हेल्पलाइन नंबर 180011688 और 10580 जारी किया है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोरोना काल में अनेक कारणों से लोगों को काफी तनाव झेलना पड़ा है। लेकिन ऐसे लोगों को राहत दिलाने के लिए दिल्ली सरकार ने हेल्पलाइन नंबर 180011688 और 10580 जारी किया है। इन नंबरों पर कॉल करके कोई भी व्यक्ति अपनी मानसिक समस्या बताकर उससे जुड़ा हल प्राप्त कर सकता है। इसमें स्वास्थ्य समस्याओं के अलावा आर्थिक परेशानियों के बारे में भी चर्चा की जा सकती है। 

विज्ञापन


विद्यार्थी वर्ग अपनी पढ़ाई संबंधित तनाव के साथ-साथ भावनात्मक और मनोवैज्ञानिक मुद्दों पर इस हेल्पलाइन नंबर पर कॉल करके मार्गदर्शन और काउंसिलिंग प्राप्त कर सकते हैं। हेल्पलाइन नंबर पर सभी कार्य दिवसों पर सुबह 7:30 बजे से शाम 8:30 बजे तक कॉल किया जा सकता है।   

गोपनीय रहेगी पहचान
इस योजना की सबसे खास बात यह है कि अगर कोई व्यक्ति इन नंबरों पर कॉल करके किसी प्रकार की मदद लेता है तो उसकी जानकारी पूरी तरह गुप्त रखी जाएगी। कोई विद्यार्थी कोरोना महामारी के कारण तनाव में हो, कोरोना संक्रमण से डरा हुआ हो, सभी युवा हेल्पलाइन पर कॉल करके दिल्ली सरकार के प्रोफेशनल काउंसलर्स से निःशुल्क मार्गदर्शन और काउंसिलिंग प्राप्त कर सकते हैं।
विज्ञापन


उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा कि आज के महानगरों में तनाव एक महामारी की तरह फैल रहा है। लेकिन सरकार अपने युवाओं और नागरिकों को किसी भी समस्या से बचाना चाहती है और इसी सोच के साथ यह सेवा शुरू की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें