फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली में टीकाकरण: गुरुवार को वैक्सीनेशन का चौथा दिन, अब संख्या बढ़ाने का लक्ष्य

Wed, 20 Jan 2021 10:57 PM IST
प्राची प्रियम अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
विज्ञापन
कोरोना वैक्सीन - फोटो : PTI
विज्ञापन

राजधानी में शुरू हुए टीकाकरण का गुरुवार को चौथा दिन है। अब तक शनिवार, सोमवार और मंगलवार को तीन दिन टीकाकरण हो चुका है। 81 केंद्रों पर करीब 12 हजार से अधिक स्वास्थ्य कर्मचारियों को टीका लगाया जा चुका है। 

विज्ञापन


अब इनकी संख्या बढ़ाने का लक्ष्य लेकर सरकार टीकाकरण में जुट सकती है। इसके लिए सभी जिला प्रशासनों की ओर से भी व्यवस्थाएं की जा रही हैं। सभी जिलाधिकारी ने नोडल अधिकारियों के साथ बैठक में लक्ष्य भी निश्चित किया है। इसके साथ ही टीकाकरण को बढ़ावा देने के उपायों पर समीक्षा करते हुए नए विकल्पों पर काम करने का फैसला भी लिया है। 

दिल्ली स्वास्थ्य विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि अभी कोरोना टीकाकरण को शुरू हुए तीन दिन ही हुए हैं। शुरुआती स्थिति में टीकाकरण मंद गति से आगे बढ़ सकता है लेकिन यह स्थिति अधिक दिन तक नहीं रहेगी। 
विज्ञापन


एक बार 30 से 40 फीसदी स्टाफ को टीका लग जाए तो बाकी लक्ष्य कुछ ही दिन में पूरा हो जाएगा। उन्होंने कहा कि अभी तक स्वास्थ्य कर्मचारी एक दूसरे को देख टीका लगवा रहे हैं। धीरे-धीरे अगले सप्ताह तक अधिकतर स्वास्थ्य कर्मचारी टीकाकरण के दायरे में आ जाएंगे। 

उन्होंने कहा कि टीकाकरण को लेकर अक्सर इस तरह की दिक्कतें आती हैं। काफी समय पहले पोलियो को लेकर भी ऐसा हुआ था लेकिन धीरे-धीरे उसकी सफलता सभी को समझ आने लगी। उन्होंने उम्मीद जताई है कि अगले हफ्ते तक वैक्सीन लेने वाले कर्मचारियों की संख्या 40 हजार से अधिक पहुंच सकती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें