कर्मियों को भी सहूलियत
स्कैनिंग मशीन पर ड्यूटी पर तैनात बैगेज ऑपरेटर के लिए भी सुविधाएं बेहतर की जाएंगी। इसके तहत वायरलेस सेट, मेटल डिटेक्टर, मोबाइल फोन, यूनिफॉर्म और चार्जिंग पोर्ट के अलावा पानी की बोतल रखने के लिए हैंगर की भी सुविधा होगी। इससे सुरक्षा जांच के दौरान कर्मियों को भी परेशानियों का सामना नहीं करना होगा। उन्हें भी एक ही जगह पर सभी सुविधाएं उपलब्ध होंगी।
ये हैं नवीन प्रणाली की खासियत
कम वक्त में होगी जांच : स्कैनर से अब प्रति घंटा 550 बैग की जांच की जा सकेगी। पहले यह आंकड़ा 350 था, जिसे बढ़ाया जा रहा है। कन्वेयर बेल्ट की गति 18 सेमी प्रति सेकेंड से बढ़ाकर 30 की गई है। इससे सुरक्षा जांच में कम वक्त लगेगा और भीड़ भी नहीं बढ़ेगी।
संदिग्ध सामान की आसानी से पहचान : स्कैनिंग के दौरान हाई रिजॉल्यूशन इमेज वाले मॉनिटर से किसी विस्फोटक, हथियार या किसी खतरनाक वस्तुओं की तत्काल पहचान की जा सकेगी।
कन्वेयर का झुकाव : इस आधुनिक सुरक्षा जांच प्रणाली के कंवेयर बेल्ट को हाथों से नीचे झुकाया जा सकेगा। इससे अपने सामान रखने या बाहर निकालने में बुजुर्ग या महिला यात्रियों को सहूलियत होगी, क्योंकि कम ऊंचाई पर सामान रखने की सुविधा होगी।
निगरानी : बैगेज स्कैनर के ठीक ऊपर लगा 360 डिग्री घूमने वाला कैमरा लगा होगा। इससे चोरी, यात्रियों के सामान की सुरक्षा सहित कर्मियों के साथ विवाद की स्थिति में ऑडियो या वीडियो फुटेज हासिल किए जा सकेंगे।