कड़कड़डूमा अदालत में बुधवार दोपहर हत्या के एक मामले में दोषी करार दिए जाने के बाद आरोपियों ने हंगामा शुरू कर दिया। न्यू उस्मानपुर इलाके में वर्ष 2006 में इज्जत को लेकर हत्या हुई थी। जज का फैसला सुनते ही सभी छह आरोपी शोर शराबा करने लगे। शोर शराबा होते ही अदालत कक्ष के सामने भीड़ इक्कठा हो गई।
भीड़ का फायदा उठाकर एक आरोपी वहां से फरार हो गया। काफी तलाश के बाद फरार आरोपी के नहीं मिलने पर पुलिसकर्मी ने फर्श बाजार थाने में इसकी शिकायत की। पुलिस हिरासत से आरोपी के भागने का मामला दर्ज कर पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई है।