फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi : डीजल वाहनों पर प्रतिबंध के विरोध में टैक्सी यूनियनों का प्रदर्शन आज, एलजी को सौंपेंगे ज्ञापन

Mon, 07 Nov 2022 02:25 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

Delhi : एसोसिएशन की बैठक में सदस्यों ने आरोप लगाया कि प्रदूषण की आड़ में टैक्सी और बस चालकों पर दिल्ली सरकार ने कई नियमों को थोप दिया है।  एसोसिएशन के अध्यक्ष संजय सम्राट ने कहा कि डीजल वाहनों पर प्रतिबंध दिल्ली सरकार की ओर से जल्दबाजी में उठाया गया कदम है।
विज्ञापन
demo pic...
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली टैक्सी एंड टूरिस्ट ट्रांसपोर्टर्स एसोसिएशन ने सोमवार को मुख्यमंत्री निवास के बाहर प्रदर्शन का फैसला लिया है। एसोसिएशन की बैठक में सदस्यों ने आरोप लगाया कि प्रदूषण की आड़ में टैक्सी और बस चालकों पर दिल्ली सरकार ने कई नियमों को थोप दिया है। एसोसिएशन के अध्यक्ष संजय सम्राट ने मांग की है कि ग्रैप स्टेज 4 को आंशिक रूप से हटा दिया गया, लेकिन डीजल की बीएस-4 टैक्सी और टेम्पो ट्रैवलर को बंद न करने की मांग की है।
विज्ञापन


संजय सम्राट ने कहा कि डीजल वाहनों पर प्रतिबंध दिल्ली सरकार की ओर से जल्दबाजी में उठाया गया कदम है। उन्होंने डीजल वाहनों को बंद न करने और पहले किए गए चालान माफ करने की मांग की है। साथ ही कहा कि अपनी मांगों के समर्थन में मुख्यमंत्री और उपराज्यपाल को भी ज्ञापन सौंपेंगे। अगर प्रदूषण नियंत्रण के लिए नियमों को लागू किया जा रहा है तो इसके बदले में उन्हें मुआवजा देने की मांग की है। 

ऑल इंडिया ऑटो टैक्सी ट्रांसपोर्ट कांग्रेस के अध्यक्ष किशन वर्मा ने भी पराली से हो रहे प्रदूषण की डीजल वाहनों पर गाज गिराए जाने का आरोप लगाते हुए सोमवार को मुख्यमंत्री आवास के बाहर विरोध प्रदर्शन करने की घोषणा की है। दिल्ली में बीएस-3 पेट्रोल और बीएस-4 डीजल वाहनों को चलाने की अनुमति नहीं दिए जाने पर विरोध जताते हुए कहा कि सरकार के इस रवैये के खिलाफ विरोध जताएंगे। ऑल दिल्ली ऑटो टैक्सी ट्रांसपोर्ट कांग्रेस यूनियन, सर्वोदय टैक्सी ड्राइवर एसोसिएशन सहित दूसरे संगठनों ने भी इस विरोध प्रदर्शन में शामिल होने पर सहमति जताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें