देश की राजधानी में लोगों का गुस्सा कितना बढ़ गया है, इसकी बानगी यहां होने वाली घटनाएं ही हैं। छोटी सी बात पर लोग एक दूसरे पर जानलेवा हम कर देते हैं। ऐसा ही एक मामला दिल्ली के जहांगीरपुरी इलाके में सामने आया है। जहांगीरपुरी में पड़ोसियों के बीच इसलिए हिंसक झड़प हो गई क्योंकि एक बाइक गिर गई थी।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार जहांगीरपुर में सोमवार की रात पड़ोसियों के बीच एक मोटरसाइकिल गिरने को लेकर विवाद हुआ, जो धीरे-धीरे हिंसक झड़प में बदल गया। इस झगड़े में छह लोग जख्मी हुए हैं। पुलिस को सूचना मिली मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया।