फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi : बृजभूषण पर आरोपों की जांच कर रही एसआईटी, पुलिस ने भाजपा सांसद के खिलाफ दाखिल की स्टेटस रिपोर्ट

Sat, 13 May 2023 05:07 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

दिल्ली पुलिस ने शुक्रवार को विशेष अदालत में दाखिल स्टेटस रिपोर्ट में यह जानकारी दी।
विज्ञापन
साक्षी मलिक, बृजभूषण शरण सिंह
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय कुश्ती संघ के प्रमुख और भाजपा सांसद बृजभूषण सिंह के खिलाफ महिला पहलवानों के यौन उत्पीड़न की शिकायतों पर केस दर्ज करने के बाद विशेष जांच समिति (एसआईटी) बना दी गई है। दिल्ली पुलिस ने शुक्रवार को विशेष अदालत में दाखिल स्टेटस रिपोर्ट में यह जानकारी दी।

विज्ञापन


एडिशनल चीफ मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट हरजीत सिंह जसपाल के समक्ष लोक अभियोजक अतुल श्रीवास्तव ने बताया, मामले की गंभीरता को देखते हुए एसआईटी बनाई गई है। उन्होंने आग्रह किया कि मामले की प्रकृति को देखते हुए रिपोर्ट को किसी से साझा नहीं किया जाना चाहिए। इसीलिए पुलिस ने सीलबंद लिफाफे में रिपोर्ट दाखिल की है। अगली सुनवाई 27 मई को होगी। ब्यूरो

एक और महिला पहलवान के दर्ज हुए बयान
स्टेटस रिपोर्ट रखे जाने के बाद दिल्ली पुलिस ने एक और महिला पहलवान के 164 के तहत बयान दर्ज किए। पहलवानों के वकील नरेंदर हुड्डा के अनुसार, मजिस्ट्रेट के समक्ष सात में से दो शिकायतकर्ताओं के बयान दर्ज हो चुके हैं। इनमें नाबालिग शिकायतकर्ता भी है।

  • बृजभूषण के खिलाफ सबूत इकट्ठा करने के लिए दिल्ली पुलिस यूपी, झारखंड, कर्नाटक और हरियाणा गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें