फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मौसम : दिल्ली-एनसीआर के लोगों को मिलेगी भीषण गर्मी से राहत, बूंदाबांदी होने की संभावना, चलेगी धूल भरी आंधी

Sun, 30 May 2021 03:43 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली 

सार

सुबह के समय तेज हवा से लोगों के कुछ देर के लिए राहत मिली। इसके बाद सूरज की तेज तपिश के कारण दिनभर लोगों का गर्मी से बुरा हाल रहा। शाम को कुछ देर के लिए हवा भी चली, लेकिन उमस की वजह से लोगों के पसीने छूटते रहे। 
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली-एनसीआर का मौसम रविवार से करवट लेगा और अगले तीन तक बादल छाए रहेंगे। इससे अधिकतम तापमान में आंशिक रूप से कमी आएगी, लेकिन इससे राहत मिलने की उम्मीद नहीं है। अगले 24 घंटों में अधिकतम तापमान 39 और न्यूनतम 27 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। कुछ इलाकों में बूंदाबांदी भी हो सकती है। वहीं, राजस्थान से आने वाली धूल भरी आंधी दिल्ली-एनसीआर की मुश्किलें बढ़ा सकती हैं।

विज्ञापन


प्रादेशिक मौसम विभाग के मुताबिक, शनिवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान सामान्य से तीन कम 37.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान सामान्य के बराबर 26.6 डिग्री सेल्सियस रहा। पिछले 24 घंटों में हवा में नमी का अधिकतम स्तर 69 फीसदी व न्यूनतम 41 फीसदी रहा। दिल्ली के विभिन्न इलाकों की बात करें तो पालम में अधिकतम तापमान 37.8 डिग्री सेल्सियस, लोदी रोड में 37.2,  आयानगर में 39.2, पीतमपुरा में 38.2 व पूसा में 38.3 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया।

सुबह के समय तेज हवा से लोगों के कुछ देर के लिए राहत मिली। इसके बाद सूरज की तेज तपिश के कारण दिनभर लोगों का गर्मी से बुरा हाल रहा। शाम को कुछ देर के लिए हवा भी चली, लेकिन उमस की वजह से लोगों के पसीने छूटते रहे। 
विज्ञापन

 

विज्ञापन

हवा साफ श्रेणी में दर्ज
दिल्लीए-एनसीआर की हवा शनिवार को साफ श्रेणी में दर्ज की गई है। यह मई में दो बार से अधिक है जब हवा का स्तर साफ श्रेणी में बना हुआ है। हालांकि, अगले 24 घंटे में राजस्थान से आने वाली धूल भरी हवा दिल्ली-एनसीआर को प्रदूषित करेंगी। 

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार, शनिवार को दिल्ली का औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक 87 दर्ज किया गया। एनसीआर में केवल फरीदाबाद की हवा 107 और गाजियाबाद की हवा 103 के साथ औसत श्रेणी में दर्ज की गई। इसके अलावा गुरुग्राम की हवा 77, ग्रेटर नोएडा की हवा 78 व नोएडा की हवा 92 एक्यूआइ के साथ साफ रही। 

सफर इंडिया के मुताबिक, राजस्थान में धूल भरी आंधी चलने की संभावना है। हवा की दक्षिण-पूर्वी दिशा होने के कारण इसका असर दिल्ली-एनसीआर में भी देखने को मिलेगा। इस वजह से हवा में पीएम 10 का स्तर बढ़ेगा और 31 मई तक हवा खराब श्रेणी में पहुंच सकती है। पिछले 24 घंटों में हवा में पीएम 10 का स्तर 95 व पीएम 2.5 का स्तर 29 माइक्रोग्राम प्रति घन मीटर दर्ज किया गया। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें