फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राहत की बात : दिल्ली का पहला आईसीयू कोविड सेंटर हुआ शुरू, 15 मरीज भी भर्ती

Thu, 13 May 2021 03:42 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

गंभीर मरीजों की जान बचाने के लिए दिल्ली का पहला आईसीयू कोविड सेंटर शुरू हो चुका है। बुधवार रात तक यहां 15 मरीजों को भर्ती किया जा चुका है।
विज्ञापन
जीटीबी कोविड आईसीयू सेंटर - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देर से ही सही लेकिन अब कोरोना संक्रमित मरीजों को इलाज के लिए परेशानी थोड़ी कम जरूर होगी। गंभीर मरीजों की जान बचाने के लिए दिल्ली का पहला आईसीयू कोविड सेंटर शुरू हो चुका है। बुधवार रात तक यहां 15 मरीजों को भर्ती किया जा चुका है। पूर्वी दिल्ली के सबसे बड़े जीटीबी अस्पताल के पास रामलीला मैदान पर इस 500 बिस्तर की क्षमता वाले कोविड आईसीयू सेंटर को तैयार किया है।

विज्ञापन


ऐसा ही एक सेंटर लोकनायक अस्पताल के पास रामलीला मैदान में तैयार किया जा रहा है। वहां भी 500 आईसीयू बेड हैं। यहां प्रधानमंत्री राहत कोष के जरिये खरीदे गए पोर्टेबल वेंटिलेटर भी उपलब्ध हैं।
जीटीबी अस्पताल से मिली जानकारी के अनुसार कोरोना संक्रमित मरीज अगर गंभीर हालत में हैं तो उसे अस्पताल के आपातकालीन विभाग से यहां कोविड सेंटर के लिए रेफर किया जाएगा। अस्पताल से चंद मीटर दूर स्थित इस आईसीयू कोविड सेंटर को मंगलवार रात तक शुरू कर दिया था। बुधवार को यहां मरीजों की भर्ती शुरू हो चुकी है।
विज्ञापन


जानकारी मिली है कि पहले की तुलना में अब यहां ऑक्सीजन बेड ज्यादा खाली हैं। मंगलवार की रात ही यहां 20 ऑक्सीजन बेड खाली थे जिनमें रात 11 बजे एक मरीज को भर्ती किया गया। आईसीयू कोविड केंद्र शुरू होने से मरीजों और दिल्ली के परिवारों को काफी राहत मिलने वाली है।

बीते डेढ़ महीने से राजधानी के अस्पतालों में बिस्तरों का संकट होने से कई मरीजों की ऑक्सीजन की कमी या इलाज नहीं मिलने से मौत हो गई। इनकी संख्या सरकारी आंकड़ों की तुलना में कहीं अधिक है।बीते एक सप्ताह से राजधानी में आईसीयू बेड की मांग भी काफी बढ़ गई है। दिल्ली का मरीज हापुड, संभल, पानीपत, करनाल, फरीदाबाद, पलवल और मथुरा, मेरठ, बुलंदशहर तक जाकर भर्ती हुआ है।
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें