फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi : दिल्ली में फिर कंझावला जैसा कांड, टक्कर मारने के बाद रिक्शा चालक को 200 मीटर घसीटा

Wed, 26 Apr 2023 05:39 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

यहां पर तेज रफ्तार कार ने रिक्शा चालक मनोज (25) को पीछे से टक्कर मार दी। मनोज उछलकर कार के नीचे फंस गया। आरोपी कार चालक 200 मीटर तक मनोज को घसीटता ले गया।
विज्ञापन
घटनास्थल... - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फिरोजशाह रोड पर मंगलवार शाम को कंझावला जैसी घटना हुई। यहां पर तेज रफ्तार कार ने रिक्शा चालक मनोज (25) को पीछे से टक्कर मार दी। मनोज उछलकर कार के नीचे फंस गया। आरोपी कार चालक 200 मीटर तक मनोज को घसीटता ले गया। लोगों ने शोर मचा कर कार को रुकवाया। मनोज को राममनोहर लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया है। नई दिल्ली जिले की संसद  मार्ग थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

विज्ञापन


नई दिल्ली जिला पुलिस उपायुक्त प्रणब तायल ने बताया कि यह सड़क दुर्घटना फिरोजशाह रोड पर मंगलवार देर शाम को हुई। हाउसकीपिंग का काम करने वाला मनोज रिक्शे से मंडी हाउस की तरफ जा रहा था, तभी पीछे से आई तेज रफ्तार स्विफ्ट कार ने मनोज के रिक्शे में टक्कर मार दी। चालक फरमान ने कार रोकने की जगह गति बढ़ा दी और मनोज को 200 मीटर तक घसीटते हुए ले गया। मौके पर मौजूद लोगों ने कार को रुकवाया और इसकी जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने मनोज को राम मनोहर लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

पुलिस उपायुक्त का कहना है कि मनोज को सिर से नीचे वाले हिस्से में ज्यादा चोटें लगी हैं । उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। दूसरी तरफ संसद मार्ग थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर मुरादनगर गाजियाबाद  निवासी फरमान को मौके से गिरफ्तार कर लिया है। उसकी कार को भी जब्त कर लिया गया है। पुलिस को कार से चखना आदि मिला है। माना जा रहा है कि आरोपी ने शराब पी रखी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें