फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली में हारता कोरोना: शनिवार को साल के सबसे कम मामले आए सामने, नौ लोगों की हुई मौत

Sat, 26 Jun 2021 07:20 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

दिल्ली में फिलहाल 1598 सक्रिय मामले हैं। इनमें से अस्पतालों में 1008 रोगी भर्ती हैं। होम आइसोलेशन में 494 मरीजों का इलाज चल रहा है। कोविड केयर केंद्रों में 11 और कोविड स्वास्थ्य केंद्रों में एक भी रोगी भर्ती नहीं है।
विज्ञापन
कोरोना की जांच करती स्वास्थ्यकर्मी। - फोटो : prayagraj
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली में शनिवार को इस साल के सबसे कम कोरोना के मामले आए हैं। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक पिछले 24 घंटे में महज 85 नए केस आए हैं और नौ लोगों की मौत हुई। 

विज्ञापन


विभाग के मुताबिक, 158 मरीज स्वस्थ हुए। फिलहाल 1598 सक्रिय मामले हैं। इनमें से अस्पतालों में 1008 रोगी भर्ती हैं। होम आइसोलेशन में 494 मरीजों का इलाज चल रहा है। कोविड केयर केंद्रों में 11 और कोविड स्वास्थ्य केंद्रों में एक भी रोगी भर्ती नहीं है।
 


विभाग के अनुसार, पिछले 24 घंटे में 72,867 जांच की गई। कुल जांच में आरटीपीसीआर प्रणाली से 50,839 और रैपिड एंटीजन से 22,028 टेस्ट हुए। इस दिन 0.12 प्रतिशत सैंपल संक्रमित मिले, यानी अब एक हजार जांच पर एक ही व्यक्ति पॉजिटिव मिल रहा है। दिल्ली में अभी तक 2 करोड़ 12 लाख से अधिक नमूनों की जांच हो चुकी हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें