दिल्ली में फिलहाल 1598 सक्रिय मामले हैं। इनमें से अस्पतालों में 1008 रोगी भर्ती हैं। होम आइसोलेशन में 494 मरीजों का इलाज चल रहा है। कोविड केयर केंद्रों में 11 और कोविड स्वास्थ्य केंद्रों में एक भी रोगी भर्ती नहीं है।
दिल्ली में शनिवार को इस साल के सबसे कम कोरोना के मामले आए हैं। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक पिछले 24 घंटे में महज 85 नए केस आए हैं और नौ लोगों की मौत हुई।
विज्ञापन
विभाग के मुताबिक, 158 मरीज स्वस्थ हुए। फिलहाल 1598 सक्रिय मामले हैं। इनमें से अस्पतालों में 1008 रोगी भर्ती हैं। होम आइसोलेशन में 494 मरीजों का इलाज चल रहा है। कोविड केयर केंद्रों में 11 और कोविड स्वास्थ्य केंद्रों में एक भी रोगी भर्ती नहीं है।
विभाग के अनुसार, पिछले 24 घंटे में 72,867 जांच की गई। कुल जांच में आरटीपीसीआर प्रणाली से 50,839 और रैपिड एंटीजन से 22,028 टेस्ट हुए। इस दिन 0.12 प्रतिशत सैंपल संक्रमित मिले, यानी अब एक हजार जांच पर एक ही व्यक्ति पॉजिटिव मिल रहा है। दिल्ली में अभी तक 2 करोड़ 12 लाख से अधिक नमूनों की जांच हो चुकी हैं।