विभाग के अनुसार पिछले एक दिन में 57549 सैंपल की जांच में 2.45 फीसदी कोरोना संक्रमित मिले हैं। इसी के साथ ही राजधानी में कुल संक्रमित रोगियों की संख्या बढ़कर 18,43,933 हुई है। इनमें से 18,09,081 कोरोना मरीज ठीक हो गए, वहीं 25,983 मरीजों की मौत हुई है। दिल्ली में कोरोना से मृत्युदर 1.41 फीसदी है।
दिल्ली में कोरोना संक्रमण के हालात नियंत्रण में आ रहे हैं। बीते कुछ दिन से राजधानी में रोजाना संक्रमित रोगियों की संख्या में कमी आ रही है। वहीं रिकवरी बेहतर होने की वजह से सक्रिय मरीजों का भार भी कम हो रहा है। रविवार को स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि पिछले एक दिन में कोरोना के 1410 नए मामले सामने आए। वहीं 2506 मरीजों को छुट्टी दी गई, जबकि 14 मरीजों की मौत हुई।
विज्ञापन
विभाग के अनुसार पिछले एक दिन में 57549 सैंपल की जांच में 2.45 फीसदी कोरोना संक्रमित मिले हैं। इसी के साथ ही राजधानी में कुल संक्रमित रोगियों की संख्या बढ़कर 18,43,933 हुई है। इनमें से 18,09,081 कोरोना मरीज ठीक हो गए, वहीं 25,983 मरीजों की मौत हुई है। दिल्ली में कोरोना से मृत्युदर 1.41 फीसदी है।
विभाग के अनुसार नए मरीजों में कमी आने के साथ ही रिकवरी लगातार बढ़ती जा रही है। इसी का परिणाम है कि दिल्ली में अब कोरोना के सक्रिय मरीजों की संख्या घटकर 8869 रह गई। इनमें से होम आइसोलेशन में 6401 मरीज भर्ती हैं। वहीं कोविड केयर सेंटर में 144 मरीज, कोविड हेल्थ सेंटर में 1 मरीज और दिल्ली के विभिन्न अस्पतालों में 975 मरीज भर्ती हैं।
विज्ञापन
अस्पतालों में भर्ती मरीजों में से 62 संदिग्ध हैं। इनके अलावा 401 मरीज आईसीयू में, 326 मरीज ऑक्सीजन सपोर्ट पर और 95 मरीज वेंटिलेटर पर भर्ती हैं। कोरोना संक्रमित मरीजों में से 706 मरीज दिल्ली के और 207 मरीज दिल्ली के बाहर से हैं। अभी तक दिल्ली में 3,52,53,679 सैंपल की जांच हो चुकी है। वहीं कंटेनमेंट जोन की संख्या अब 30,546 दर्ज की गई है।
इसी तरह टीकाकरण को लेकर विभाग ने जानकारी दी है कि 1.25 करोड़ व्यस्क आबादी दोनों खुराक लेकर टीकाकरण पूरा कर चुकी है। इनके अलावा 9.17 लाख किशोर भी पहली खुराक ले चुके हैं। इसी तरह 3.15 लाख लोगों को अब तक एहतियाती खुराक भी दी गई है।