फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi : दिल्ली में फरवरी में बन सकता है अधिकतम तापामान का रिकॉर्ड, जानकारों ने बताया पश्चिमी विक्षोभ का असर

Sun, 26 Feb 2023 03:55 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

फरवरी में अब तक तीन दिन पारा 30 डिग्री से ऊपर रहा है। अब यह माह समाप्त होने में महज तीन दिन बाकी हैं और मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार 26 फरवरी से 28 फरवरी के बीच तापमान 32 से 33 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर...
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली में फरवरी माह में तीन दिन से ज्यादा तीस डिग्री से अधिक तापमान रहने का रिकॉर्ड बन सकता है। फरवरी में अब तक तीन दिन पारा 30 डिग्री से ऊपर रहा है। अब यह माह समाप्त होने में महज तीन दिन बाकी हैं और मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार 26 फरवरी से 28 फरवरी के बीच तापमान 32 से 33 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है।

विज्ञापन

 
वहीं, 25 फरवरी से एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हुआ है, जिसका असर तापमान में बढ़ोतरी के रूप में देखने को मिलेगा। वहीं, 28 फरवरी से एक और विक्षोभ सक्रिय होगा, इसका असर दो से तीन मार्च तक रहेगा। 

मौसम विभाग के अनुसार शनिवार को अधिकतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री अधिक 30.8 डिग्री और न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री कम 10.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। दिल्ली के पांच इलाकों में अधिकतम तापमान 30 डिग्री से अधिक दर्ज हुआ। स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स में तापमान 31.4, पीतमपुरा में 31.2, आयानगर में 30.4, पूसा रोड में 30.3 डिग्री सेल्सियस रहा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें