फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi : हिमाचल की सतोपंथ चोटी फतह करने निकलेंगी सोनभद्र की प्रिया, अमर उजाला और मेरा रंग फाउंडेशन ने की मदद

Sun, 16 Apr 2023 04:15 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

अब वह हिमाचल की सतोपंथ चोटी (23,212 फुट) और माउंट फ्रेंडशिप (17,346 फुट) अभियान को फतह करने निकलेंगी। प्रिया ने अमर उजाला समूह और मेरा रंग फाउंडेशन से मिली मदद पर आभार जताया है।
विज्ञापन
अमर उजाला और मेरा रंग फाउंडेशन की टीम के साथ पर्वतारोही प्रिया... - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोनभद्र की पर्वतारोही प्रिया (25) अपने जीवन में तमाम परेशानियों से गुजरीं, लेकिन हिम्मत नहीं हारी। अब वह हिमाचल की सतोपंथ चोटी (23,212 फुट) और माउंट फ्रेंडशिप (17,346 फुट) अभियान को फतह करने निकलेंगी। प्रिया का लक्ष्य दुनिया की सबसे ऊंची चोटी माउंट एवरेस्ट को फतह करना है।

विज्ञापन


सोनभद्र के नगर चोपन की रहने वालीं प्रिया माता-पिता को खोने के बाद टूट गईं थीं। एक छोटे से गांव में रहकर भी उन्होंने एक बड़ा सपना देखा और सिर्फ अपने दम पर उसे पूरा करने निकल पड़ीं। प्रिया ने इंस्टीट्यूट ऑफ माउंटेनियरिंग उत्तरकाशी से बेसिक माउंटेनियरिंग और एडवांस माउंटेनियरिंग का प्रशिक्षण लिया है। इंडियन माउंटेनियरिंग फाउंडेशन दिल्ली से प्रिया ने माउंट त्रिशूल 1 में भाग लिया। वह पर्वतारोही के तौर पर अपना कॅरिअर बनाना चाहती हैं। प्रिया ने अमर उजाला समूह और मेरा रंग फाउंडेशन से मिली मदद पर आभार जताया है।

पढ़ाई के दौरान खेलों में बढ़ी रुचि, कई पुरस्कार भी जीते
स्कूल में पढ़ाई के दौरान प्रिया की रुचि खेल-कूद में बढ़ी। फिर उन्होंने अपने ही जिले में कई प्रतियोगिताओं में भाग लिया। साल 2009-2010 में सोनभद्र एथलेटिक्स में रिले रेस में तीसरा स्थान मिला। 2009 में 100 मीटर में प्रथम स्थान, 2012 में वॉलीबॉल में प्रथम स्थान प्राप्त हुआ। 2013 में उत्तर प्रदेश से स्टेट वॉलीबॉल प्रतिभागी रहीं। साल 2013 में स्कूल में स्पोर्ट्स चैंपियन बनीं। 2016 में उत्तर प्रदेश के तरफ से पर्वतारोही के लिए रानी लक्ष्मीबाई अवॉर्ड से सम्मानित किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें