दिल्ली- एनसीआर की हवा का स्तर अब भी खराब है। पराली दिल्ली की हवा को खराब कर रही है। केंद्र की वायु मानक संस्था सफर इंडिया के मुताबिक, बीते 24 घंटे में पराली जलाने से दिल्ली-एनसीआर के प्रदूषण में इसकी हिस्सेदारी 24 फीसदी रही है। वहीं, पीएम 2.5 से बड़े कणों की पीएम 10 में 57 फीसदी हिस्सेदारी रही। पीएम 10 का स्तर 220 व पीएम 2.5 का स्तर 122 माइक्रोग्राम प्रतिघन मीटर रिकॉर्ड किया गया। सामान्य तौर पर पीएम 2.5 का स्तर 60 व पीएम 10 का स्तर 100 माइक्रोमीटर से कम होने पर सुरक्षित श्रेणी में माना जाता है।