फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने 8 लापता बच्चों को परिजनों से मिलवाया

विज्ञापन
विज्ञापन
नई दिल्ली। आउटर नार्थ जिला पुलिस ने आठ लापता बच्चों को उनके परिवार से मिलवाया है। परिवार वालों ने बच्चों के सकुशल मिलने पर दिल्ली पुलिस का शुक्रिया अदा किया।
विज्ञापन

डीसीपी गौरव शर्मा ने बताया कि 14 अप्रैल 2018 को अलीपुर इलाके से एक साढ़े 17 साल की किशोरी घर से बिना बताए चली गई थी। उसके पिता ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। जिले की एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट को जांच में पता चला वह गुजरात के रहने वाले एक लड़के से शादी कर अलीपुर इलाके में ही रह रही है। पुलिस ने उसे बरामद कर परिवार वालों को सौंप दिया है।
शाहबाद डेयरी से लापता 15 साल का नाबालिग 8 अगस्त 2013 से बिना किसी को बताए चंडीगढ़ चला गया था। सात साल बाद पुलिस टीम ने उसे सकुशल बरामद कर लिया। मुकुंदपुर भलस्वा डेयरी से 27 अक्टूबर 2019 से लापता 12 साल के बच्चे को बरामद कर उसके परिवार वालों से मिलवाया है। इसी तरह नरेला, समयपुर बादली से लापता बच्चों को भी यूनिट ने बरामद कर परिवारों से मिलवाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें