दिल्ली में पटाखों संबंधी नियमों के पालन कराने को लेकर पुलिस टीमें नजर रख रही हैं। पुलिस ने बाजारों और रिहायशी इलाकों में निगरानी बढ़ा रखी है। रात आठ से 10 बजे तक ही प्रमाणित हरित पटाखे फोड़ने की अनुमति है। उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
दीपावली पर पटाखे जलाने संबंधी प्रतिबंधों का पालन सुनिश्चित करने के लिए दिल्ली पुलिस ने पूरी राष्ट्रीय राजधानी में निगरानी बढ़ा दी है। वहीं, संभावित आग की घटनाओं से निपटने के लिए अग्निशमन विभाग ने भी व्यापक आपातकालीन प्रतिक्रिया योजना लागू की है।
विज्ञापन
दिल्ली पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि सभी जिला पुलिस इकाइयों, विशेष प्रकोष्ठों और जमीनी स्तर पर तैनात पुलिस कर्मियों को विशेष रूप से भीड़भाड़ वाले बाजारों, आवासीय कॉलोनियों और अन्य संवेदनशील इलाकों में कड़ी निगरानी रखने के निर्देश दिए गए हैं।
अधिकारी ने कहा, ''सभी जिलों की पुलिस इकाइयां और टीम यह सुनिश्चित करने के लिए कड़ी निगरानी रखेंगी कि लोग हरित पटाखे फोड़ने के लिए निर्धारित समय का पालन करें। भीड़भाड़ वाले इलाकों पर विशेष ध्यान दिया जाएगा और निर्देशों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
उच्चतम न्यायालय के निर्देशों के अनुसार, दीपावली पर सुबह छह से सात बजे और रात आठ से 10 बजे तक ही प्रमाणित हरित पटाखे फोड़ने की अनुमति है। दिल्ली अग्निशमन सेवा ने आपातकालीन दलों को आग लगने की घटनाओं वाली जगहों पर बिना देरी पहुंचाने के लिए विशेष तैनाती योजना तैयार की है।
Trending Videos
खासतौर पर उन घनी आबादी वाले इलाकों पर ध्यान दिया गया है, जहां सामान्य दमकल गाड़ियों का पहुंचना अक्सर मुश्किल होता है। विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि सभी 71 दमकल केंद्रों में वाहनों की जांच पहले ही की जा चुकी है।
इसके अलावा, शहर के विभिन्न स्थानों पर 50 त्वरित प्रतिक्रिया वाहन (क्यूआरवी) और 20 मोटरसाइकिल फर्स्ट रिस्पांडर (एमसीएफआर) इकाइयां तैनात की जा रही हैं।
तैयारियों के तहत आग लगने की घटनाओं के लिहाज से 23 स्थानों को विशेष रूप से संवेदनशील चिह्नित किया गया है। चिह्नित स्थानों में सदर बाजार का बार टूटी चौक, तिलक नगर, लाजपत नगर सेंट्रल मार्केट, लाल कुआं चौक, लाहौरी गेट, नांगलोई, साउथ एक्सटेंशन मार्केट, घिटोरनी मेट्रो स्टेशन, रानी बाग मार्केट, गांधी नगर मार्केट, आजाद मार्केट चौक, छतरपुर और गाजीपुर स्थित पेपर मार्केट शामिल हैं।
विभाग मोटरसाइकिलों पर तैनात फर्स्ट रिस्पांडर टीम की भी मदद ले रहा है। इन टीमों के पास बैग में रखे जा सकने वाले मिस्ट फायर-सप्रेशन सिस्टम (पानी की महीन फुहार से आग बुझाने वाली प्रणाली) उपलब्ध हैं।
ये टीम गांधी नगर मार्केट, लक्ष्मी नगर, पहाड़गंज, मोरी गेट, चावड़ी बाजार, लाजपत नगर, राजौरी गार्डन, बुराड़ी, नांगलोई, मोती नगर, भजनपुरा और अलीपुर सहित अन्य व्यस्त इलाकों में तैनात रहेंगी।
शहर के अलग-अलग रणनीतिक स्थानों पर 50 क्यूआरवी भी तैनात किए जाएंगे। पर्याप्त संख्या में अग्निशमन कर्मियों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए तैनाती अवधि के दौरान उनके नियमित अवकाश पर भी पाबंदी लगा दी गई है।