फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल का एक्शन: नाम बदलकर छिप रहा कुख्यात ड्रग्स तस्कर गिरफ्तार, 2018 से घोषित था भगोड़ा

Fri, 06 Nov 2026 09:28 PM IST
Digvijay Singh संवाद न्यूज एजेंसी, नई दिल्ली

सार

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने आठ साल से फरार चल रहे ड्रग्स तस्कर दरबारा सिंह उर्फ बिल्ला को पंजाब के पटियाला से गिरफ्तार किया है। आरोपी वर्ष 2018 से भगोड़ा घोषित था। पुलिस के मुताबिक, वह गिरफ्तारी से बचने के लिए पहचान बदलकर अलग-अलग राज्यों में छिप रहा था।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने आठ साल से फरार चल रहे ड्रग्स तस्कर दरबारा सिंह उर्फ बिल्ला को पंजाब के पटियाला से गिरफ्तार किया है। आरोपी वर्ष 2018 से भगोड़ा घोषित था। पुलिस के मुताबिक, वह गिरफ्तारी से बचने के लिए पहचान बदलकर अलग-अलग राज्यों में छिप रहा था।

विज्ञापन


स्पेशल सेल की नॉर्दर्न रेंज की टीम ने तीन नवंबर को उसे गिरफ्तार किया। जांच में पता चला कि आरोपी ने अपना नाम बदलकर दरबारा राम रख लिया था। वह पंजाब के अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और हरियाणा में भी ठिकाने बदलकर रह चुका था।

पुलिस के अनुसार, वर्ष 2017 में स्पेशल सेल ने दरबारा सिंह और उसके साथी को चार किलो हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया था। मुकदमे के दौरान अंतरिम जमानत मिलने के बाद वह अदालत में पेश नहीं हुआ। इसके बाद 31 अक्तूबर 2018 को पटियाला हाउस कोर्ट ने उसे भगोड़ा घोषित कर दिया था।
विज्ञापन


पूछताछ में आरोपी ने 1996 से नशे के कारोबार में शामिल होने की बात बताई। पुलिस के मुताबिक, 1997 में वह तीन टन, 1998 में 1600 किलो और 2008 में 680 किलो डोडा पोस्त के साथ गिरफ्तार हुआ था। इन तीनों मामलों में उसे सजा भी हुई थी। पुलिस अब उसके नेटवर्क की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें