Deep sidhu
- फोटो : इंस्टाग्राम
कौन है दीप सिद्धू
दीप सिद्धू पंजाबी अभिनेता है। दीप सिद्धू का जन्म वर्ष 1984 में पंजाब के मुक्तसर जिले में हुआ, फिर उसने आगे लॉ की पढ़ाई की।। दीप किंगफिशर मॉडल हंट के विजेता रह चुका है और मिस्टर इंडिया कॉन्टेस्ट में मिस्टर पर्सनैलिटी का खिताब जीत चुका है। शुरूआत में मॉडलिंग की, लेकिन कामयाबी नहीं मिली। किंगफिशर मॉडल हंट अवार्ड जीतने से पहले वह कुछ दिन बार के सदस्य भी रहा। साल 2015 में दीप सिद्धू की पहली पंजाबी फिल्म 'रमता जोगी' रिलीज हुई। हालांकि, उसे पहचान साल 2018 में आई फिल्म 'जोरा दास नुम्बरिया' से मिली, जिसमें उसने गैंगेस्टर का किरदार निभाया है।