फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो महीने पहले जज की कार हुई चोरी, पुलिस ने भेजा ओवर स्पीडिंग का चालान

Fri, 03 Jul 2020 05:02 AM IST
नोएडा ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
विज्ञापन
demo pic - फोटो : फाइल
विज्ञापन

पश्चिमी दिल्ली निवासी जिला जज की जो कार दो महीने पहले चोरी हो गई, पुलिस ने उसी कार का ओवर स्पीडिंग का चालान उनके घर भेजा है। इसमें हैरान करने वाली बात यह है कि पंजाबी बाग थाने में कार चोरी की एफआईआर दर्ज हुई थी। उसकी जांच रिपोर्ट में पुलिस ने कहा है कि यह कार पूरी तरह ध्वस्त हो चुकी है।

विज्ञापन


यह कार पश्चिम विहार निवासी डिस्ट्रिक्ट जज के पति के नाम पर रजिस्टर है। कार का इस्तेमाल पति पत्नी दोनों ही करते हैं। कार पर जज लिखा हुआ स्टीकर भी लगा हुआ है। जज के पति ने बताया कि अब उन्हें चिंता सता रही है कि इस कार का गलत तरीके से इस्तेमाल किया जा सकता है। इस कार के जरिये कहीं भी प्रवेश किया जा सकता है।

कार 21 मार्च को जज के घर से चोरी हुई थी। उसी दिन जज के पति ने एफआईआर दर्ज कराई थी। लगभग 1 महीने बाद पुलिस ने तीस हजारी कोर्ट में इस मामले की जांच रिपोर्ट सौंपी। इसमें पुलिस ने बताया कि कार को चोरों ने नष्ट कर दिया है। अब पुलिस को यह पता चला है कि चोरी की गई कार अभी सड़कों पर दौड़ रही है तो पुलिस ने इस मामले की नए सिरे से जांच का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन


जज के पति ने बताया कि जब उन्हें चोरी हुई उनकी कार की ओवर स्पीडिंग का चालान थमाया गया तब वह हैरान थे। अब उन्होंने अपनी चोरी हुई कार की तस्वीर और चालान की रसीद जांच अधिकारी को सौंपी है और इस मामले में सही जानकारी मिलने का इंतजार कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें