फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संसद घेराव: किसानों को अनुमति देने के मूड में नहीं दिल्ली पुलिस, अलर्ट पर रखे गए सात मेट्रो स्टेशन

Sun, 18 Jul 2021 04:35 PM IST
प्राची प्रियम अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली

सार

सोमवार से मानसून सत्र की शुरुआत हो रही है, जो 13 अगस्त तक चलेगी। दिल्ली के तीन बॉर्डरों पर बैठे किसानों ने मानसून सत्र के दौरान संसद घेराव का एलान किया है। ऐसे में माना जा रहा है कि नई दिल्ली क्षेत्र में आने के लिए मेट्रो परिवहन व्यवस्था सबसे सुगम है।
विज्ञापन
बैठक के लिए पहुंचे पुलिस अधिकारी - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

किसानों की ओर से प्रस्तावित संसद घेराव को देखते हुए सोमवार से मानसून सत्र के समापन तक नई दिल्ली इलाके के सात मेट्रो स्टेशनों को अलर्ट पर रखा गया है। ये मेट्रो स्टेशन कभी भी बंद किए जा सकते हैं। सुरक्षा व कानून व्यवस्था की स्थिति को बनाए रखने के लिए पुलिस ने दिल्ली मेट्रो प्रशासन को एक पत्र लिखकर इसकी जानकारी दी है।

विज्ञापन


सोमवार से मानसून सत्र की शुरुआत हो रही है, जो 13 अगस्त तक चलेगी। दिल्ली के तीन बॉर्डरों पर बैठे किसानों ने मानसून सत्र के दौरान संसद घेराव का एलान किया है। ऐसे में माना जा रहा है कि नई दिल्ली क्षेत्र में आने के लिए मेट्रो परिवहन व्यवस्था सबसे सुगम है। किसान मेट्रो के जरिए नई दिल्ली क्षेत्र में आ सकते हैं। इस दौरान स्टेशनों के बाहर भीड़ व कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए जरूरत के मुताबिक किसी भी वक्त नई दिल्ली के सात मेट्रो स्टेशनों को बंद किया जा सकता है। 

भीड़भाड़ बढने पर इस क्षेत्र के दूसरे स्टेशन भी बंद किए जा सकते हैं। मेट्रो पुलिस ने दिल्ली मेट्रो के अधिकारियों को जानकारी दी है कि तात्कालिक हालत को देखते हुए सोमवार से नई दिल्ली इलाके के सात मेट्रो स्टेशन को बंद किया जा सकता है ताकि किसान मेट्रो के सहारे संसद भवन के पास ना पहुंच सके।
विज्ञापन


सोमवार को जिन मेट्रो स्टेशन को बंद किया जा सकता है उनमें जनपथ, लोक कल्याण मार्ग, पटेल चौक, राजीव चौक, केंद्रीय सचिवालय, मंडी हाउस और उद्योग भवन मेट्रो स्टेशन शामिल हैं। मेट्रो पुलिस उपायुक्त जीतेंद्र मणि ने बताया कि मेट्रो प्रशासन को इस संबंध में सूचना दे दी गई है। अगर जरूरत पड़ती है तो सोमवार को इन सात मेट्रो स्टेशनों को बंद किया जा सकता है। 

मेट्रो पुलिस ने नई दिल्ली जिला पुलिस को भी इन सात मेट्रो स्टेशनों के अलावा आस पास के स्टेशनों पर विशेष निगरानी रखने को कहा है, ताकि जरूरत पडने पर कम समय में प्रदर्शनकारियों को संसद तक पहुंचने से रोका जा सके और किसी अप्रिय घटना से बचा जा सके।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें