फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

10 साल पहले हरिद्वार में दुष्कर्म, अब दिल्ली में जीरो एफआईआर

Thu, 07 May 2020 05:15 AM IST
नोएडा ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
विज्ञापन
FIR
विज्ञापन

हरिद्वार में वर्ष 2010 में 14 वर्षीय किशोरी से आश्रम में एक डॉक्टर ने दुष्कर्म किया। यह सिलसिला चार साल चला। डर की वजह से लड़की ने शिकायत नहीं की लेकिन अब निर्भया के दोषियों को सजा मिली तो उसमें हिम्मत जागी। अब दिल्ली के विवेक विहार थाने में 24 वर्षीय युवती ने अपने साथ हुए दुष्कर्म की शिकायत की है। पुलिस जीरो एफआईआर दर्ज कर केस को हरिद्वार भेजने की तैयारी कर रही है।

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक मूलरूप से छत्तीसगढ़ की रहने वाली शालू (24) (बदला हुआ नाम) 2010 में हरिद्वार के एक आश्रम में रहती थी। वहां एक डॉक्टर की नजर उस पर पड़ गई। आरोपी डरा-धमकाकर उसे अपनी हवस का शिकार बनाने लगा। करीब चार साल यह सिलसिला चला। डर की वजह से युवती ने अपने परिवार तक को कुछ नहीं बताया। वह वापस अपने गांव लौट गई।

इस बीच वह किसी काम से दिल्ली आई और लॉकडाउन में झिलमिल इलाके में फंस गई। निर्भया के दोषियों को सजा मिलने पर उसकी हिम्मत जागी। युवती ने आरोपी डॉक्टर के खिलाफ शिकायत करने का मना बना लिया। उसने मामले की शिकायत विवेक विहार थाना पुलिस से की। पुलिस भी उसकी शिकायत दर्ज करने को तैयार हो गई।
विज्ञापन


पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने दस साल बाद मंगलवार को दुष्कर्म की धाराओं में जीरो एफआईआर दर्ज की। वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों का कहना है कि अब मामले को हरिद्वार ट्रांसफर किया जा रहा है, आगे की कार्रवाई स्थानीय पुलिस करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें