फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीलमपुर विधायक अब्दुल रहमान के खिलाफ मामला दर्ज, कांग्रेस की महिला कायकर्ता से मारपीट और बदसलूकी का आरोप

Tue, 02 Mar 2021 02:44 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
आप विधायक अब्दुल रहमान - फोटो : स्क्रीनशॉट
विज्ञापन

उत्तर-पूर्वी दिल्ली के चौहान बांगर वार्ड में पार्षद के लिए हुए उप-चुनाव के दौरान रविवार को आम आदमी पार्टी और कांग्रेसी कार्यकर्ता आपस में भिड़ गए थे। कांग्रेस की एक महिला कार्यकर्ता ने सीलमपुर से आप विधायक अब्दुल रहमान और उनके समर्थकों पर मारपीट और बदसलूकी के आरोप लगाए थे। 

विज्ञापन


पुलिस ने मामले की जांच के बाद इस संबंध में जाफराबाद थाने में विधायक व अन्यों के खिलाफ मारपीट का केस दर्ज कर लिया है। वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने इसकी पुष्टि की है। वहीं विधायक खुद पर लगे आरोपों को बेबुनियाद बताते हुए इसे कांग्रेस की साजिश बता रहे हैं। विधायक का कहना है कि जानबूझकर उनके खिलाफ मामला दर्ज कराया गया है।

पुलिस के मुताबिक रविवार को निगम पार्षद के लिए हुए उप-चुनाव में चौहान बांगर में दोपहर के समय आप व कांग्रेसी कार्यकर्ता आपस में भिड़ गए थे। दोनों ओर से हाथापाई हो गई थी। इस दौरान कांग्रेस की एक कार्यकर्ता ने खुद के साथ मारपीट और बदसलूकी के आरोप लगाए थे। इसके कुछ वीडियो भी सामने आए थे। विधायक पर धक्का मुक्की करने के आरोप लगे थे। 
विज्ञापन


घटना के बाद मामला दर्ज करने की मांग को लेकर कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता थाने में जाकर बैठ गए थे। देर रात को पुलिस ने विधायक अब्दुल रहमान, दिल्ली वक्फ बोर्ड की सदस्य रजिया सुल्ताना और छिमक के खिलाफ मारपीट व बदसलूकी का मामला दर्ज कर लिया। पुलिस वीडियो और अन्य सबूतों के आधार पर मामले की जांच कर रही है। विधायक महिला के आरोपों को खारिज करते हुए झूठे बता रहे हैं। विधायक का कहना है कि वारदात के समय वह मौके पर भी नहीं थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें