फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली: चलती बस में महिला सिपाही से छेड़छाड़, विरोध करने पर आरोपी ने की मारपीट  

Sat, 06 Mar 2021 10:21 PM IST
प्राची प्रियम अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
विज्ञापन
बस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

द्वारका इलाके में एक 25 साल की महिला कांस्टेबल के साथ चलती बस में एक व्यक्ति ने छेड़छाड़ की और विरोध करने पर उस पर हमला कर उसे घायल कर दिया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि कांस्टेबल जिले की पीसीआर में तैनात है और बुधवार को अपनी ड्यूटी पर जा रही थी।  

विज्ञापन


शिकायत के मुताबिक महिला सिपाही क्लस्टर बस में सवार हुई थी। उसके साथ ही आरोपी बस में सवार हुआ और उसके पीछे खड़ा हो गया। उसके बाद आरोपी महिला सिपाही के साथ गलत हरकत करने लगा। महिला सिपाही ने इसका विरोध किया तो आरोपी ने उस पर हेलमेट से हमला कर दिया। 

आरोप है कि इस दौरान बस में सवार किसी ने भी महिला सिपाही की मदद नहीं की।  आरोपी घटना को अंजाम देने के बाद दूसरी बस में सवार हो गया और फरार हो गया। चालक ने पूछताछ में बताया कि घटना बस के बाहर हुई है। 
विज्ञापन


घटना की जानकारी मिलने के बाद पीड़ित महिला सिपाही को इलाज के लिए दीन दयाल उपाध्याय अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उसका इलाज चल रहा है। जिला पुलिस उपायुक्त संतोष कुमार मीणा ने बताया कि पीड़िता की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है। बस में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को खंगालकर आरोपी की पहचान कर उसकी गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। ब्यूरो

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें