फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्लीवासी हो जाएं अलर्ट: आज कई रास्तों पर बदला ट्रैफिक रूट, घर से निकलने से पहले पढ़ लें पुलिस की एडवाइजरी

Mon, 20 Jul 2026 10:00 AM IST
Rahul Kumar Tiwari अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली

सार

दिल्ली में आज से शुरू हो रहे संसद के मानसून सत्र और सीजेपी प्रदर्शन के चलते ट्रैफिक व्यवस्था में बड़े बदलाव किए गए हैं। कई प्रमुख मार्गों पर डायवर्जन और भारी वाहनों की आवाजाही पर रोक रहेगी। घर से निकलने से पहले यह ट्रैफिक एडवाइजरी जरूर पढ़ लें।
 
विज्ञापन
दिल्ली में ट्रैफिक एडवाइजरी जारी - फोटो : अमर उजाला GFX
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देश की संसद में आज से मानसून सत्र की शुरुआत होने जा रही है। वहीं दूसरी तरफ सीजेपी संसद मार्च को लेकर भी पुलिस अलर्ट मोड पर है। सोमवार से शुरू होने वाले इस मानसून सत्र को ध्यान में रखते हुए दिल्ली पुलिस ने ट्रैफिक डायवर्जन को लेकर एजवाइजरी जारी की है। इस दौरान संसद क्षेत्र और उसके आस-पास भारी वाहनों की आवाजाही पर पाबंदी रहेगी।

विज्ञापन


वहीं कई रास्तों को डायवर्ट भी किया जाएगा। दिल्ली पुलिस ने आम लोगों से अपील की है कि वह यात्रा से पहले रूट डायवर्जन की जानकारी ले लें। इसके अलावा भीड़-भाड़ वाले समय पर प्रभावित मार्गों से जाने से बचने की अपील भी की गई है।

दिल्ली पुलिस की ट्रैफिक एडवाइजरी में कहा गया, 'नई दिल्ली रेंज में 20 जुलाई से लोकसभा और राज्यसभा का मानसून सत्र शुरू होने वाला है। इस इलाके में गाड़ियों की आवाजाही बढ़ने और ट्रैफिक पर लगी पाबंदियों को देखते हुए, आम जनता को सलाह दी जाती है कि वे यात्रा को आसान और बिना किसी परेशानी के पूरा करने के लिए, जहां तक हो सके, नीचे दी गई सड़कों और जंक्शनों पर जाने से बचें।'

विज्ञापन
Trending Videos

इन मार्गों पर जाने से बचें-
  • रफी मार्ग
  • मोतीलाल नेहरू मार्ग
  • मौलाना आज़ाद रोड
  • के. कामराज मार्ग
  • रायसीना रोड
  • राजेंद्र प्रसाद रोड
  • पार्लियामेंट स्ट्रीट
  • अशोक रोड
  • तालकटोरा रोड
  • पंडित पंत मार्ग
  • रकाब गंज गुरुद्वारा रोड
  • इन चौराहों पर जाने से बचें-
  • विजय चौक
  • पटेल चौक गोलचक्कर
  • बोट क्लब
  • बूटा सिंह गोलचक्कर
  • रेल भवन गोलचक्कर
  • प्राइम चौक गोलचक्कर
  • सुनहरी मस्जिद गोलचक्कर
  • GRG गोलचक्कर
  • जलेबी चौक गोलचक्कर
  • इन रास्तों से कर सकते हैं सफर-
  • जनपथ
  • मान सिंह रोड
  • अकबर रोड
  • विनय मार्ग
  • आउटर सर्कल, कनॉट प्लेस
  • तीन मूर्ति मार्ग
  • बाबा खड़क सिंह मार्ग
  • शांति पथ
  • आरएमएल गोलचक्कर
  • मौलाना अब्दुल कलाम आज़ाद रोड
  • मदर टेरेसा क्रिसेंट रोड
  • कमाल अतातुर्क मार्ग
  • 11 मूर्ति
  • पंचशील मार्ग
  • सरदार पटेल मार्ग

आम नागरिकों के लिए निर्देश
दिल्ली पुलिस ने आम लोगों ने अपील करते हुए कहा, "गाड़ी चलाने वालों से अनुरोध है कि वे धैर्य रखें, ट्रैफिक नियमों का पालन करें और आसानी से यात्रा के लिए ट्रैफिक कर्मियों का सहयोग करें। मुख्य चौराहों पर तैनात पुलिस के निर्देशों का पालन करें। इसके अलावा रीयल-टाइम अपडेट और मदद के लिए, दिल्ली ट्रैफिक पुलिस से माध्यमों: वेबसाइट- https://traffic.delhipolice.gov.in, फेसबुक- https://www.facebook.com/dtptraffic, एक्स- https://x.com/dtptraffic, इंस्टाग्राम- https://www.instagram.com/dtptraffic, व्हाट्सएप- 8750871493 और हेल्पलाइन नंबर- 1095/011-25844444 पर संपर्क कर सकते हैं
विज्ञापन

पांच मेट्रो स्टेशन भी अगले आदेश तक बंद
दिल्ली में सीजेपी (कॉकरोच जनता पार्टी) के प्रस्तावित संसद मार्च और सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक के समर्थन में जारी प्रदर्शन के मद्देनजर सोमवार को राजधानी में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई। एहतियातन दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (डीएमआरसी) ने जनपथ, राजीव चौक, पटेल चौक, केंद्रीय सचिवालय और सेवा तीर्थ मेट्रो स्टेशन को अगले आदेश तक बंद कर दिया है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें