फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली: वीकेंड कर्फ्यू में जमकर चला पुलिस का डंडा, 363 पर एफआईआर, 164 लोग गिरफ्तार

Sun, 18 Apr 2021 08:51 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

पुलिस ने वीकेंड कर्फ्यू का उल्लंघन करने के मामले में 164 लोगों को गिरफ्तार किया। साथ ही 363 मामले दर्ज किए हैं। जबकि 2432 लोगों के खिलाफ पुलिस ने चालान किया है। 
विज्ञापन
लॉकडाउन के दौरान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी में सप्ताहांत कर्फ्यू के पहले दिन कोविड नियमों का उल्लंघन करने वालों को लेकर दिल्ली पुलिस काफी सख्त दिखी। कर्फ्यू के दौरान सड़क पर सन्नाटा होने के बावजूद पुलिस ने एक दिन में कोविड नियमों का उल्लंघन करने वालों 2192 लोगों के चालान काटे। 
विज्ञापन


पुलिस ने वीकेंड कर्फ्यू का उल्लंघन करने के मामले में 164 लोगों को गिरफ्तार किया। साथ ही 363 मामले दर्ज किए हैं। जबकि 2432 लोगों के खिलाफ पुलिस ने चालान किया है। 

पुलिस ने ऐसे लोगों के चालान काटा जो न तो मास्क पहने हुए थे और न ही सामाजिक दूरी के नियमों का पालन कर रहे थे। दिल्ली पुलिस के अतिरिक्त जनसंपर्क अधिकारी अनिल मित्तल ने बताया कि दिल्ली पुलिस ने शनिवार शाम चार बजे तक मास्क नहीं पहनने वाले 2142 लोगों के खिलाफ चालान किया। 
विज्ञापन


वहीं 50 ऐसे लोगों के खिलाफ चालान किया जो सामाजिक दूरी के नियमों का पालन नहीं कर रहे थे। कोरोना महामारी के बाद अब तक पुलिस ने मास्क नहीं पहनने और सामाजिक दूरी का पालन नहीं करने वाले 6,13,245 लोगों के खिलाफ चालान काट चुकी है। 
 
विज्ञापन

वहीं नाइट कर्फ्यू के दौरान कोविड नियमों का उल्लंघन करने वाले 283 लोगों के खिलाफ चालान किए गए। वहीं 20 लोगों के खिलाफ पुलिस ने महामारी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। 

वीकेंड कर्फ्यू का उल्लंघन करने वाले 164 गिरफ्तार 
वीकेंड कर्फ्यू का उल्लंघन करने के मामले में पुलिस ने 164 लोगों को गिरफ्तार किया है। इसके अलावा पुलिस ने इस बाबत 363 मामले दर्ज किए हैं। जबकि 2432 लोगों के खिलाफ पुलिस ने चालान किया है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें