दिल्ली में छात्र मोहम्मद इरशाद की चाकू मारकर हत्या के मामले में नाबालिग और रिहाना खातून को पुलिस ने हिरासत में लिया है। पारिवारिक विवाद की आशंका के बीच संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर जांच जारी है।
दिल्ली में बीते दिन शुक्रवार को इरशाद की हत्या कर दी गई थी। इस मामले में पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लिया है। बता दें कि छात्र मोहम्मद इरशाद की शुक्रवार सुबह कथित तौर पर उसके चाचा मुबारक, चाची रिहाना खातून, उनके बेटे इश्तियाक और 15 वर्षीय नाबालिग ने चाकू मारकर हत्या कर दी थी।
विज्ञापन
इस मामले में पुलिस ने नाबालिग और रिहाना खातून को हिरासत में ले लिया है। मामले में संबंधित धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर पुलिस द्वारा आगे की जांच जारी है।