फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़: क्राइम ब्रांच ने दो विदेशी लड़कियों को किया गिरफ्तार, एक कैब चालन भी अरेस्ट

Sat, 13 Nov 2021 04:32 PM IST
Vikas Kumar एएनआई, नई दिल्ली

सार

क्राइम ब्रांच की टीम ने रोहिणी से एक कैब ड्राइवर के साथ दो उज्बेक मूल की लड़कियों को गिरफ्तार किया है। 
विज्ञापन
गिरफ्तार युवतियां व कैब ड्राइवर - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा से जिस्मफरोशी के आरोप में दो उज्बेकिस्तान की युवतियों समेत तीन को गिरफ्तार किया है। 24 और 28 साल की दो विदेशी युवतियों के अलावा तीसरा आरोपी कैब चालक है। इसकी पहचान जहांगीरपुरी निवासी पूरन सिंह (47) के रूप में हुई है। पूरन विदेशी लड़कियों से दो-दो हजार रुपये कमीशन लेकर उनको ग्राहकों के पास छोड़कर आता था। विदेशी युवतियां भी ग्राहकों से 20 से 25 हजार रुपये लेती थीं। पुलिस को मामले में कई अन्य आरोपियों की तलाश है। पुलिस उनकी तलाश में छापेमारी कर रही है। जांच के दौरान पुलिस को पता चला है कि विदेशी युवतियां वीजा समाप्त होने के बाद भी भारत में अवैध रूप से रह रही थीं।

विज्ञापन


अपराध शाखा की पुलिस उपायुक्त मोनिका भारद्वाज ने बताया कि उनकी टीम को सूचना मिली थी कि कुछ विदेशी लड़कियां भारत में वीजा समाप्त होने के बाद भी अवैध रूप से रुककर सेक्स रैकेट चला रही हैं। मोनू नामक एजेंट ग्राहकों को जरूरत के हिसाब से विदेशी लड़कियां उपलब्ध करवाते हैं। पुलिस की टीम ने नकली ग्राहक की मदद से मोनू से तीन से चार लड़कियां सप्लाई करने के लिए कहा। उसने एक लड़की के लिए 20 से 25 हजार रुपये की डिमांड की। बातचीत होने के बाद सेक्टर-15, रोहिणी में लड़कियों को बुलाया गया। इसके बाद एक कैब में दो लड़कियां वहां पहुंची। दोनों विदेशी युवती थीं। नकली ग्राहक ने उनसे बातचीत की और सौदा बीस हजार रुपये में तय हुआ। इसके बाद ग्राहक के इशारे पर दोनों युवतियों और कैब चालक पूरन को दबोच लिया गया।

पूछताछ के दौरान दोनों युवतियों ने बताया कि वह टूरिस्ट वीजा पर भारत आई थीं। अपने खर्चे पूरे करने के लिए दोनों ने जिस्मफरोशी का धंधा शुरू कर दिया। पूरन ने बताया कि वह चार-पांच माह पूव रमेश नामक एक दलाल के संपर्क में आया था। उसके कहने पर ही उसने लड़कियों को ग्राहकों के पास छोड़ना शुरू किया। लड़कियां उसे एक लड़की के हिसाब से दो-दो हजार कमीशन देती थीं। पुलिस पकड़े गए आरोपियों से पू्छताछ कर मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें