फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेमडेसिविर की कालाबाजारी : दिल्ली पुलिस ने तीन पकड़े, तीन इंजेक्शन, 100 ऑक्सीमीटर और नकदी बरामद

Sun, 25 Apr 2021 02:15 PM IST
सुशील कुमार कुमार अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली

सार

कोरोना के इलाज में कारगर साबित हो रहे रेमडेसिविर इंजेक्शन की कालाबाजारी का मामला सामने आया है। दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच सेल ने तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
रेमेडिसिविर इंजेक्शन - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोरोना के इलाज में कारगर साबित हो रहे रेमडेसिविर इंजेक्शन की कालाबाजारी का मामला सामने आया है। दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच सेल ने तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। हापुड़ निवासी आलोक त्यागी, गाजियाबाद निवासी अभिषेक और नोएडा निवासी सोमेल गुप्ता को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। 

विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि तीनों आरोपी एक रेमडेसिविर को 40 हजार रुपये में बेचते थे। उसके कब्जे से तीन रेमडेसिविर और एक लाख बीस हजार रुपये की नकदी बरामद हुई है। पुलिस के अनुसार तीनों कार में घूम रहे थे, उसे भी जब्त कर लिया गया है। कार की तलाशी लेने पर 100 ऑक्सीमीटर और 48 छोटे ऑक्सीजन सिलेंडर भी मिले हैं। उन्हें भी बरामद कर लिया गया है। तीनों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। आगे की जांच चल रही है।   


ऑक्सीजन को लेकर अब आम आदमी पार्टी और भाजपा के बीच सियासत होने लगी है। भाजपा सांसद गौतम गंभीर ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से पूछा कि आपने पिछले एक वर्ष में कुछ भी क्यों नहीं किया? आपकी बैकअप योजना क्या थी? 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि अब आप सभी सीएम को ऑक्सीजन के लिए पत्र लिख रहे हैं। आठ ऑक्सीजन संयंत्रों का क्या हुआ जो आप स्थापित कर रहे थे? आप केवल एक ही सेट कर पाए। उन्होंने कहा कि आपकी निम्नस्तर की राजनीति की वजह से दिल्ली के लोगों को खामियाजा उठाना पड़ रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें