फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi News: दिल्ली पुलिस का सिपाही हुआ जालसाजी का शिकार

विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली पुलिस का सिपाही हुआ जालसाजी का शिकार
विज्ञापन

-डाबड़ी इलाके की घटना, निवेश पर पैसा दोगुना देने का दिया झांसा, टेलीग्राम ग्रुप से जोड़कर ठगी को दिया अंंजाम
-शिकायत के बाद पुलिस ने दर्ज किया मामला, जांच में जुटी पुलिस
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। पैसा दो गुना करने का झांसा देकर दिल्ली पुलिस के सिपाही से जालसाजों ने ठगी कर ली। व्हाट्सएप पर आरोपियों लिंक के भेजे लिंग पर क्लिक करते ही वह टेलीग्राम ग्रुप में जुड़ गए। जहां उनसे करीब डेढ़ लाख रुपये निवेश करवाए गए। पैसे वापस मांगने पर उन्हें परिणाम भुगतने की धमकी दी गई। पीड़ित की शिकायत पर डाबड़ी थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस तकनीकी जांच कर आरोपियों की पहचान करने में जुटी है।
जानकारी के मुताबिक डाबड़ी थाने में तैनात पीड़ित सिपाही विवेक कुमार ने थाने में दर्ज प्राथमिकी में बताया कि 9 सितंबर 2023 को उनके व्हाट्सएप पर एक अनजान नंबर से मैसेज आया। जिसमें पैसा दोगुना करने का झांसा दिया गया। मैसेज में एक लिंक भेजा गया था। जिसको क्लिक करते ही वह एक टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ गए। ग्रुप में मौजूद जालसाजों ने क्रिप्टो करेंसी साइट पर जोड़कर उन्हेें निवेश पर अधिक राशि देने का झांसा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीड़ित के मुताबिक उनसे कई बैंक खातों में पैसे डलवाए गए। उन्हें लाभ दिखाया गया लेकिन उन्हें पैसे नहीं दिए गए। ज्यादा निवेश के लिए और पैसे जमा करने के लिए कहा गया। पीड़ित ने धीरे धीरे कर 1.40 लाख रुपये जमा कर दिए। उसके बाद उन्होंने पैसे वापस करने का दबाव बनाया। इसपर आरोपियों ने सभी टेलीग्राम चैट और व्हाट्सएप मैसेज डिलीट कर दिया। साथ ही फोन कर शिकायत करने पर परिणाम भुगतने की धमकी दी। आरोपियों ने उनके अकाउंट को हैक करने की धमकी भी दी। ऐसे में पीड़ित मानसिक अवसाद में चले गए। जिसकी वजह से वह पुलिस में शिकायत नहीं की। 14 अगस्त को पीड़ित ने थाने में इसकी लिखित शिकायत दी। शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस तकनीकी जांच कर आरोपियों की पहचान करने में जुटी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें