दिल्ली में गूंजेगा पंचम दा का अमर सुर
नई दिल्ली। राजधानी बहुत जल्द संगीत के जादू का साक्षी बनेगा, जब 7 सितम्बर को जवाहरलाल नेहरू वेट लिफ्टिंग ऑडिटोरियम में आरडी बर्मन उर्फ पंचम दा के अमर गीत गूंजेंगे। रिलीविंग द पंचम मैजिक शीर्षक वाली इस संगीतमय संध्या में 45 दिग्गज वादक, गायक और बॉलीवुड सितारे एक साथ मंच साझा करेंगे। कार्यक्रम के संयोजक नंद किशोर अग्रवाल ने बताया, मंच पर बेला सुलाखे, श्रीकांत नारायण, शिफा अंसारी जैसे मशहूर स्वर और किशोर सोढा, नितिन शंकर, श्याम राज जैसे दिग्गज वादक अपनी प्रस्तुति देंगे। सिंफनी मेलोडियस क्लब के अध्यक्ष दलबीर सिंह सेठी, दर्शकों को वर्ल्ड-क्लास ऑडियो-वीज़ुअल अनुभव, अत्याधुनिक साउंड सिस्टम, 600 वर्ग फीट एलईडी वॉल और 140 से अधिक प्रोफेशनल लाइट्स के साथ एक संगीतमय शाम देखने को मिलेगा। प्रसिद्ध एंकर प्रदीप शर्मा के संचालन में यह शाम न सिर्फ संगीत प्रेमियों को रोमांचित करेगी, बल्कि दिल्ली के सांस्कृतिक इतिहास में एक सुनहरा अध्याय जोड़ देगी।