फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी का 'कातिल सिपाही': मनीष की मौत संग राज रह गई प्रियंका की हत्या की वजह; 36 घंटे बाद कांस्टेबल ने दी जान

Wed, 15 Jul 2026 03:01 PM IST
Sharukh Khan अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

नई दिल्ली के कल्याणपुरी के ईस्ट विनोद नगर इलाके में रविवार देर रात शिक्षिका पत्नी प्रियंका (32) की गोली मारकर हत्या करने वाले दिल्ली पुलिस का सिपाही मनीष भाटी (32) करीब 36 घंटे तक भागता रहा। बाद में जान दे दी। 
विज्ञापन
Delhi Police constable murders - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ई दिल्ली के कल्याणपुरी के ईस्ट विनोद नगर इलाके में रविवार देर रात शिक्षिका पत्नी प्रियंका (32) की गोली मारकर हत्या करने वाले दिल्ली पुलिस के सिपाही मनीष भाटी (32) ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। करीब 36 घंटे तक मनीष पुलिस से बचकर भागता रहा।
विज्ञापन


आखिर में उसने मौत को गले लगाने का फैसला कर उसी पिस्टल से खुद को गोली मार ली, जिससे उसने पत्नी की हत्या की थी। मंगलवार शाम को राहगीरों ने मयूर विहार के होटल क्राउन प्लाजा के पीछे मौजूद पार्क के किनारे खून से लथपथ शव पड़ा देखकर पुलिस को सूचना दी। वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। 

शव के पास ही सर्विस पिस्टल भी बरामद हो गई। क्राइम टीम व एफएसएल ने मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए। मनीष का शव एलबीएस अस्पताल की मोर्चरी भेज दिया गया। पुलिस के मुताबिक मनीष भाटी के पास से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। पुलिस उसके परिजनों के अलावा दोस्तों व साथियों से पूछताछ कर रही है। 
विज्ञापन

पूर्वी जिला पुलिस उपायुक्त राजीव कुमार ने बताया कि मूलरूप से सलेमपुर, गौतमबुद्ध नगर निवासी मनीष परिवार के साथ गली नंबर-2, ईस्ट विनोद नगर में रहता था। परिवार में मां दयावती, बड़ा भाई सचिन, उसकी पत्नी व दो बच्चों के अलावा पत्नी प्रियंका थी। वर्ष 2022 में दिल्ली पुलिस में भर्ती हुआ मनीष स्पेशल सेल में तीन साल तैनात रहा। 

शादी के बाद से पत्नी से रहती थी अनबन
इसके बाद उसकी तैनाती पूर्वी जिले के एएटीएस में हो गई थी। शादी के बाद से मनीष की पत्नी प्रियंका से अनबन रहती थी। दोनों के बीच विवाद था। रविवार को प्रियंका का जन्मदिन था। उस दिन भी दोनों के बीच अनबन हुई। देर रात को मनीष प्रियंका को लेकर एलबीएस अस्पताल जा रहा था। इस बीच रास्ते में दोनों के बीच विवाद हो गया।

देर रात उसने मेट्रो पिलर नंबर-90 के पास प्रियंका के सीने में गोली मारकर उसकी हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपी फरार हो गया। पुलिस की छह टीमें लगातार उसकी तलाश कर रही थीं। उपायुक्त राजीव कुमार ने बताया कि चूंकि मनीष पुलिस महकमे में था, इसलिए पुलिस से बचने के लिए उसने अपना व पत्नी का मोबाइल गायब कर दिया।

36 घंटे बाद की खुदकुशी
उसने जानबूझकर फरार होने के लिए ऐसा रास्ता चुना, जहां सीसीटीवी कैमरे नहीं थे। यही वजह थी कि पुलिस लगातार दिल्ली-एनसीआर में उसकी तलाश करती रही। वारदात के करीब 36 घंटे बाद मंगलवार शाम को उसने मयूर विहार में खुद की कनपटी पर गोली मारकर आत्महत्या कर ली।

मनीष की मौत के साथ ही राज रह गई प्रियंका की हत्या की वजह
प्रियंका और मनीष के बीच भी झगड़ा था। प्रियंका के परिजनों का आरोप है कि दहेज के लिए उसे परेशान किया जा रहा था लेकिन ऐसी क्या वजह बनी कि मनीष ने प्रियंका की हत्या ही कर दी। मनीष के आत्महत्या करने के बाद पत्नी की हत्या का यह राज दफन ही हो गया। 

 

अब पुलिस मनीष के परिवार से पूछताछ कर पता करने का प्रयास कर रही है कि आखिर उस रात को ऐसा क्या हुआ था कि मनीष ने पत्नी की हत्या कर दी। आखिर में उसने खुद को गोली मार ली। 

 

पूर्वी जिला पुलिस उपायुक्त राजीव कुमार ने बताया कि मूलरूप से सलेमपुर, गौतमबुद्ध नगर निवासी मनीष परिवार के साथ गली नंबर-2, ईस्ट विनोद नगर में रहता था। परिवार में मां दयावती, बड़ा भाई सचिन, उसकी पत्नी व दो बच्चों के अलावा पत्नी प्रियंका थी। 

 
विज्ञापन

वर्ष 2022 में दिल्ली पुलिस में भर्ती हुआ मनीष स्पेशल सेल में तीन साल तैनात रहा। इसके बाद उसकी तैनाती पूर्वी जिले के एएटीएस में हो गई थी। शादी के बाद से मनीष की पत्नी प्रियंका से अनबन रहती थी। दोनों के बीच विवाद था। रविवार को प्रियंका का जन्मदिन था। उस दिन भी दोनों के बीच अनबन हुई। देर रात को मनीष प्रियंका को लेकर एलबीएस अस्पताल जा रहा था। इस बीच रास्ते में दोनों के बीच विवाद हो गया। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें