फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली पुलिस आयुक्त एसएन श्रीवास्तव ने आज लगवाई कोरोना की वैक्सीन

Tue, 09 Feb 2021 07:16 PM IST
सुशील कुमार कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
दिल्ली पुलिस आयुक्त एसएन श्रीवास्तव ने लगवाई कोरोना की वैक्सीन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कोरोना महामारी के खिलाफ देश में विश्व का सबसे बड़ा अभियान चल रहा है। 16 जनवरी से महाअभियान चल रहा है। पहले स्वास्थ्यकर्मियों को कोरोना की वैक्सीन लगाई गई। वहीं अब दिल्ली पुलिस और जिला प्रशासन को वैक्सीन लगाई जा रही है। इसी कड़ी में दिल्ली पुलिस आयुक्त एसएन श्रीवास्तव ने मंगलवार को कोरोना की वैक्सीन लगवाई।  
विज्ञापन


आंकड़ों के अनुसार बीते बृहस्पतिवार तक दिल्ली में 90927 लोगों को टीका लगाया जा चुका था। इसके बाद शुक्रवार को राजधानी में लगातार दूसरे दिन नौ हजार से अधिक लोगों को कोरोना वायरस का टीका देने में कामयाबी हासिल हुई है। 9216 स्वास्थ्य कर्मचारियों के अलावा दिल्ली पुलिस और जिला प्रशासनिक कर्मचारियों ने भी टीका की पहली खुराक ली है। 

इसी के साथ ही दिल्ली में अब तक 1,00,143 लोग कोरोना टीका ले चुके हैं। हालांकि अभी लक्ष्य पूरा करने में समय लग सकता है, क्योंकि दिल्ली में 2.34 लाख स्वास्थ्य कर्मचारी और 80 हजार पुलिस जवान के अलावा सिविल डिफेंस, निगम कर्मचारियों को भी टीका लगना है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार 184 केंद्रों पर 9216 लोगों को टीका दिया गया। इस दौरान 12 लोगों ने टीका लगने के बाद दर्द और हल्के बुखार की शिकायत दर्ज कराई है, लेकिन एक भी व्यक्ति को अस्पताल में भर्ती कराने की नौबत नहीं आई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें