फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi News: श्राद्ध मास में डुबकी लगाने यमुना में उतरे दिल्ली पुलिस के एएसआई लापता, डूबने की आशंका

विज्ञापन
विज्ञापन
-वजीराबाद इलाके में यमुना किनारे बाइक पर वर्दी लटकी मिली, पुलिस, दमकल विभाग की टीम व गोताखोर मौके पर पहुंचे
विज्ञापन

-शाम तक होती रही तलाश, नहीं मिला सुराग, तीस हजारी कोर्ट में हैं तैनात, कई दिनों से डुबकी लगाने आ रहे थे
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। उत्तरी दिल्ली के वजीराबाद इलाके में श्राद्ध मास के दौरान यमुना नदी में डुबकी लगाने उतरे दिल्ली पुलिस के एएसआई लापता हो गए। वर्दी उनकी बाइक पर लटकी मिली। लोगों ने जब एएसआई की वर्दी देखी तो पुलिस व बचाव दल को खबर दी। सूचना मिलते ही पुलिस के अलावा दमकल विभाग और बोट क्लब की टीम वहां पहुंची।
आशंका व्यक्त की जा रही है कि पानी में डुबकी लगाने के दौरान वह डूब गए। बुधवार को दिनभर उनकी तलाश के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन जारी रहा। बोट क्लब के गोताखोर व दमकल विभाग की टीम उनकी तलाश करती रही। बृहस्पतिवार को दोबारा सर्च ऑपरेशन चलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक एएसआई संजय कुमार ठाकुर परिवार के साथ बुराड़ी इलाके में रहते हैं। फिलहाल वह तीस हजारी कोर्ट में तैनात हैं। श्राद्ध मास के दौरान रोजाना सुबह के समय वह यमुना में डुबकी लगाने के लिए जाते थे। हांलाकि बुधवार को किसी ने उनको पानी में डूबते हुए नहीं देखा। लेकिन आशंका है कि गहरे पानी में जाने की वजह से वह डूब गए हों। दिन भर उनके परिजन यमुना किनारे बैठे रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें